फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of migrant woman found, husband missing, suspicion of murder

Fatehabad News: प्रवासी महिला की मिली लाश, पति गायब, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of migrant woman found, husband missing, suspicion of murder
महिला का शव मिलने पर कार्यवाही करती पुलिस टीम
रतिया। शहर के टोहाना रोड पर पंजाब के होशियारपुर से रतिया बेकरी पर काम की तलाश में एक दिन पूर्व आए दंपती में से मंगलवार दोपहर करीब 30 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई। घटनास्थल से महिला के पति के गायब होने के चलते महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शहर थाना प्रभारी ने अभी इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार किया। वहीं, सीन ऑफ क्राइम प्रभारी डॉ. जोगिंद्र की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में टोहाना रोड पर बेकरी का काम करने वाले मंगतराम ने बताया कि उक्त महिला और व्यक्ति बिहार के निवासी बताए जाते हैं। इससे पूर्व होशियारपुर में किसी बेकरी पर काम करते थे। मंगतराम ने बताया कि सोमवार शाम को ही उक्त महिला और व्यक्ति उनकी दुकान पर आए थे। व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश बताया था। मुकेश ने उनकी बेकरी पर काम करने की बात कही थी। रात होने के चलते उन्होंने उनकी बेकरी पर काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ ही टोहाना रोड आजाद मार्केट के पास रुकने के लिए कमरा दिला दिया। सुबह दुकान पर आकर काम की बात करने लगा तो उसके बेटे कर्मवीर व अन्य ने बेकरी पर काम करवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उक्त युवक रोटी के लिए पैसे मांगने लगा तो उन्होंने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति होटल से रोटी लेकर कमरे में चौबारे पर चला गया। थोड़ी देर बाद उसे उक्त घटनाक्रम के बारे में पता चला और वह मौके पर आया तो कमरा बंद था और उक्त व्यक्ति वहां से गायब था। वहीं, कमरे के पास में रह रही महिला ने बताया कि उसने कमरे के अंदर में शोरशराबे की आवाज सुनी थी। जब वह सामने आई तो व्यक्ति कमरे के बाहर दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग रहा था।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया है। अभी तक महिला के पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। इसलिए शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के साथ आया व्यक्ति गायब बताया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed