फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of middle aged man found on the side of Rajbahe in Tohana

Fatehabad News: टोहाना में रजबाहे के किनारे मिला अधेड़ का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle aged man found on the side of Rajbahe in Tohana
टोहाना। टोहाना के बलियाला रोड पर दोपहर बाद रजबाहे के किनारे अधेड़ शख्स का शव पड़ा मिला। मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव की पहचान टोहाना की पंजाबी बस्ती निवासी 50 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। बताया गया है कि कैलाश की तीन शादियां हुई थी, लेकिन गृहस्थी नहीं चली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद बलियाला रोड पर गुजर रही रजबाहे की पटरी के पास लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिट्टी से सना हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पड़ताल करने पर मृतक की पहचान कैलाश के रूप में हुई। पता चला है कि कैलाश बिहार का रहने वाला है और पिछले काफी सालों से यहां पंजाबी बस्ती में रह रहा था। वह ठेकेदारी का काम करता था और बाहर से आने वाली लेबर का इंतजाम करवाता था। पुलिस के अनुसार मृतक की तीन बार शादी हुई थी, पहली दो पत्नियों की मौत हो गई और तीसरी उसे छोड़ कर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed