फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of a young man who drowned in Bhakra canal five days ago found

Fatehabad News: पांच दिन पहले भाखड़ा नहर में डूबे युवक का शव मिला

Thu, 14 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who drowned in Bhakra canal five days ago found
फतेहाबाद/भूना भूना क्षेत्र में पांच दिन पहले भाखड़ा नहर में डूबे मेडिकल संचालक के बेटे का शव काजलहेड से बरामद हो गया है। परिजन व पुलिस द्वारा पिछले पांच दिनों से युवक की खोजबीन की जा रही थी। वहीं, वीरवार को फतेहाबाद के सिरसा रोड पर होटल के पास राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

भूना में मेडिकल संचालक तेजपाल का 26 वर्षीय बेटा दीपांशु रविवार को गोरखपुर से भूना आ रहा था तो भाखड़ा नहर में जा गिरा था। बताया जा रहा है कि वह पानी पीने के लिए नहर किनारे गया था और पांव फिसलने से अंदर जा गिरा। इसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। भाखड़ा नहर में गोताखोर भी खोजबीन कर रहे थे। गोरखपुर के डूमा वाले पुल पर जाल लगाया गया था। वहीं, वीरवार उसका को शव बरामद हो गया। चरवाहों ने देखा शव तो पुलिस को दी सूचना :
विज्ञापन

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर एक होटल के पास बकरी चरा रहे कुछ युवकों ने मृत हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और शव की शिनाख्त के लिए पड़ताल की, तो उसकी पहचान हिजरावां कलां निवासी छिंदा के रूप में हुआ। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक मार्बल का मिस्त्री है और फतेहाबाद काम के सिलसिले में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed