फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of a young man found in a rotten state in the ruined railway quarter in Bhattu Kalan.

Fatehabad News: भट्टू कलां में रेलवे के खंडहर क्वार्टर में गली-सड़ी अवस्था में मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a rotten state in the ruined railway quarter in Bhattu Kalan.
भट्टू कलां। भट्टू रेलवे स्टेशन के समीप कंडम रेलवे क्वार्टर में एक युवक का गली-सड़ी अवस्था में शव बरामद हुआ है। यह शव कुछ दिन पुराना नजर आ रहा है। बंद पड़े खंडहर क्वार्टर से बदबू आने पर दुकानदारों ने पुलिस को अवगत करवाया। जिस पर भट्टू पुलिस ने गली सड़ी अवस्था में पड़े शव को क्वार्टर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने आसपास काफी पूछताछ की, लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप एक क्वार्टर खंडहर हालत में पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है। बंद पड़े क्वार्टर के आसपास काफी झाड़ियां भी खड़ी हैं। आसपास के दुकानदारों को बदबू आने पर देखा तो बंद पड़े क्वार्टर का मुख्य गेट कुंडी से बंद था। बंद पड़े दरवाजे के समीप कुछ ईंटें निकली हुई थी। जिसे देखने पर बंद क्वार्टर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ नजर आया। एएसआई पुरुषोत्तम ने बताया कि करीब 30 वर्षीय मृतक युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed