फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead bodies of two middle aged women found in Bhakra canal

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में अधेड़ उम्र की दो महिलाओं के मिले शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two middle aged women found in Bhakra canal
भूना। खैरी हेड पर फतेहाबाद ब्रांच भाखड़ा नहर में शनिवार दोपहर अधेड़ उम्र की दो महिलाओं के नग्न हालत में शव मिले हैं। कैनाल गार्ड संदीप कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव पानी से बाहर निकालकर पहचान के लिए आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

महिला पुलिस जांच अधिकारी ममता ने बताया कि दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी। इसलिए 72 घंटों के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि एक महिला की आयु 27 से 30 के बीच लग रही है जबकि दूसरी की उम्र 35 से 40 के बीच संभावित है। एक महिला की दाहिनी बाजू पर एनके लिखा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि भाखड़ा नहर में मिले दोनों शव क्षत-विक्षत हालत में थे। दोनों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed