{"_id":"62cc5edca1d07d30c8213b73","slug":"dcs-furious-over-chaos-at-swearing-in-ceremony-of-city-government-fatehabad-news-hsr6363696149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्था पर भड़के डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्था पर भड़के डीसी
विज्ञापन
फतेहाबाद। करीब डेढ़ साल बाद चुनी गई शहर की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। नगर परिषद के सभागार में न तो नवनिर्वाचित प्रधान के लिए कुर्सी लगाई गई और न ही भाजपा जिलाध्यक्ष को जगह मिल पाई। बाद में दोनों के लिए कुर्सी लगाई गई। बिगड़ी अव्यवस्था पर डीसी प्रदीप कुमार बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने सबके सामने ही ईओ ऋषिकेश को जमकर फटकार लगाई।
डीसी ने ईओ से कहा कि तुम लोगों को पता नहीं, कैसे व्यवस्था की जाती है। डीसी ने यहां तक भी कहा कि ऐसे-वैसे मत समझना, काम करना सीखा दूंगा। समारोह स्थल से अपनी गाड़ी तक जाते हुए डीसी भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने भी ईओ को लताड़ते रहे। दोपहर करीब 12 बजे नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र खिंची और 27 पार्षदों को डीसी प्रदीप कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, विधायक दूड़ाराम भी मौजूद रहे।
डीसी डीपीआरसी हॉल में करवाना चाहते थे समारोह
दरअसल, नप कार्यालय का सभागार काफी छोटा है। डीसी इस बात को जानते हैं। इसलिए उन्होंने लघु सचिवालय के साथ ही बने जिला पंचायत अनुसंधान केंद्र (डीपीआरसी) के बड़े हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की सलाह दी थी। मगर डीपी कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं हुआ और कार्यक्रम नप के सभागार में ही तय हो गया। 50 लोगों की क्षमता वाले हॉल में 150 से 200 लोग पहुंच गए। इससे व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। कई अधिकारियों को कुर्सी तक नहीं मिली। आनन-फानन में शपथ ग्रहण करवाकर कार्यक्रम संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विधायक चेयरमैन के कमरे में जिलाध्यक्ष का करते रहे इंतजार
शपथ ग्रहण के बाद सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स व विधायक दूड़ाराम प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को लेकर प्रधान के कक्ष में पहुंचे। मगर कुर्सी पर तब तक नहीं बिठाया, जब तक भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा नहीं आए। काफी देर तक जब जिलाध्यक्ष नहीं आए तो उन्हें फोन करके बुलवाया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित नप प्रधान को कुर्सी पर बिठाकर पदग्रहण करवाया गया।
नवनिर्वाचित प्रधान के लिए नहीं लगाई गई कुर्सी
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय 11 बजे रखा गया था। मगर सांसद सुनीता दुग्गल के शामिल होने के चलते 12 बजे कर दिया गया। डीसी प्रदीप कुमार सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद सांसद सुनीता दुग्गल और फिर विधायक दूड़ाराम प्रधान और राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के लिए तीन कुर्सियां लगाई गई थी। इन पर सुनीता दुग्गल, डॉ. डीपी वत्स और डीसी बैठ गए। बाद में विधायक के लिए व्यवस्था की गई, लेकिन नवनिर्वाचित प्रधान को कई देर तक खड़ा रहना पड़ा। बाद में छोटी कुर्सी की ही व्यवस्था की गई।
दुग्गल की नसीहत, महिला पार्षद जिम्मेदारी निभाएं, न कि पार्षद पति
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद महिला पार्षदों को अपना संदेश देते हुए सांसद दुग्गल ने कहा कि महिला पार्षद अपनी जिम्मेदारी को स्वयं निभाएं न कि उनके स्थान पर पार्षद पति कार्य करें। यह नगर परिषद में निर्वाचित 10 महिलाओं का सौभाग्य है कि उनको शहर में सेवा करने का मौका मिला है। महिलाएं जिम्मेदारी निभाएं न कि पार्षद पति काम करें। इस पर विधायक दूड़ाराम ने मजाकीय अंदाज में कहा कि क्यों शाम को घर में लड़ाई करवाते हो।
इन 27 पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड नंबर एक से पार्षद राजकुमार, 2 से निलांशी शर्मा, 3 से सुरेंद्र कुमार, 4 से किरण नारंग, 5 से सरोज रानी, 6 से रमेश गिल्होत्रा, 7 से नीलम रानी, 8 से चंद्रभान, 9 से सुभाष, 10 से ज्योति मेहता, 11 से मनोज कुमार, 12 से मोहनलाल नारंग ने शपथ ली। इसी तरह वार्ड 13 से राधा सुथार, 14 से सुखदेव सिंह, 15 से नीलम कुमारी, 16 से ज्ञान सिंह, 17 से संजीव कुमार, 18 से स्नेहलता गर्ग, 19 से निर्मल कुमार, 20 से रविंद्र कुमार, 21 से सविता टुटेजा, 22 से मोहिनी बजाज, 23 से अर्जुन कटारिया, 24 से अनिल कुमार, 25 से बंत सिंह, 26 से कपिल कुमार व वार्ड 27 से चुने गए पार्षद गुरप्रीत सिंह ने शपथ ली।
ट्रिपल इंजन सरकार बन गई : दुग्गल
केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसके साथ-साथ फतेहाबाद नगर परिषद में भी भाजपा का चेयरमैन बनने से यहां की ट्रिपल इंजन सरकार बन गई है। इससे शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
- सुनीता दुग्गल, सांसद
शीघ्र कार्य शुरू करवाए जाएंगे : दुड़ाराम
राजेंद्र सिंह खिंची को चुनाव में विरोधियों ने हराने का प्रयास किया पर जनता के विश्वास के कारण वे जीत गए। शहर में पेयजल, सीवर व बारिश के पानी की निकासी की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। 10 करोड़ रुपये के टेंडर खोले जा चुके हैं। शीघ्र कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
दूड़ाराम, विधायक