फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC suspends two nambardars for not informing them about stubble burning

पराली जलाने की सूचना न देने पर डीसी ने दो नंबरदारों को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
DC suspends two nambardars for not informing them about stubble burning
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर शाम के समय छाया स्मॉग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। धान की पराली जलने की सूचना न देने पर उपायुक्त ने दो नंबरदारों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने एक हलका पटवारी और ग्राम सचिव को कोताही बरतने पर हरियाणा सिविल सेवा नियम 8 के तहत कार्रवाई करने बारे जवाब तलब किया है। एक शस्त्र लाइसेंस धारक को नोटिस जारी कर जवाब देने का आदेश दिया है। वहीं शुक्रवार को फतेहाबाद में 14 स्थानों पर पराली जली। शाम छह बजे तक एक्यूआई का औसत स्तर 392 था।
विज्ञापन

जिलाधीश एवं उपायुक्त जगदीश शर्मा ने गांव मुंदलिया के नंबरदार नसीब सिंह बिकर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों नंबरदारों पर आरोप है कि उन्होंने अपने गांव में पराली की आगजनी की रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग नहीं किया। उपायुक्त ने जाखल खंड के ग्राम सचिव जार्जदीप को भी ड्यूटी मेें लापरवाही बरतने पर हरियाणा सिविल सेवा दंड एवं अपील नियमावली 2016 के नियम 8(4ए) के तहत कार्रवाई करते हुए 15 दिन में अपना लिखित जवाब देने का आदेश दिया है। इसी प्रकार से हलका मुंदलिया के पटवारी हिमांशु को हरियाणा सिविल सेवा दंड एवं अपील नियमावली 2016 के नियम 8 के तहत नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब तलब किया है। डीसी गांव भोड़ी निवासी बलवंत सिंह पुत्र श्री उजागर सिंह को अपने खेत में पराली के अवशेषों को जलाने का दोषी पाए जाने पर उसके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने के बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। जिला में अब तक पराली जलाने पर 32 गांवों के 179 संबंधित कर्मचारियों नंबरदारों को नोटिस दिया जा चुका है, जिसमें कृषि विभाग के 28 कर्मचारी व अधिकारी, 30 पटवारी, 24 ग्राम सचिव, 95 नंबरदार शामिल हैं।
विज्ञापन

सुबह उठे तो था धुआं ही धुआं
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के चलते पंजाब का धुआं अब जिले में प्रवेश करने लगा है। हालात यह हैं कि पिछले तीन दिनों से जिला भयंकर धुएं की चपेट में है। शुक्रवार सुबह लोग उठे तो बाहर धुआं ही धुआं नजर आया। जिले में एक्यूआई का अधिकतम स्तर 500 वहीं न्यूनतम स्तर 392 रहा। हरसेक ने शुक्रवार को प्रशासन को 13 स्थानों की फायर लोकेशन भेजी, वहीं कृषि विभाग के पास अन्य स्रोत से एक स्थान पर पराली जलाने की सूचना आई। अब तक 156 किसानों को तीन लाख 97 हजार 500 रुपये का जुर्माना ठोका जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में पराली जलाने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं और अधिकारी व कर्मचारी भी पराली जलाने से किसानों को नहीं रोक रहे हैं। इसी के चलते दो नंबरदारों को निलंबित किया गया है। एक ग्राम सचिव व पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद।

गांव कुदनी के पास पराली में लगी आग।

गांव कुदनी के पास पराली में लगी आग।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed