फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC suspended the clerk for negligence

डीसी ने लापरवाही पर क्लर्क को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
DC suspended the clerk for negligence
रतिया। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने रतिया तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क सुरेश कुमार को बिना अनुमति के छुट्टी पर जाने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने तहसीलदार रतिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तहसील कार्यालय रतिया में रजिस्ट्री कार्य में आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रजिस्ट्री क्लर्क सुरेश पर आरोप है कि वह बिना छुट्टी मंजूर करवाए कार्यालय से चले गए। उनके कार्यालय में न होने की वजह से तहसील कार्यालय का काम प्रभावित हुआ। बुधवार को लोगों ने किसान संघर्ष समिति व कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर घेराव किया था और तहसील कार्यालय को 2 घंटे तक बंद भी रखा था, जिसके बाद जिला उपायुक्त के निर्देशों पर अतिरिक्त कर्मचारी की व्यवस्था करके लोगों की रजिस्ट्री की गई थी। इस मामले में उपायुक्त प्रदीप कुमार ने तुरंत प्रभाव से रजिस्ट्री क्लर्क सुरेश को निलंबित कर दिया है और तहसीलदार रतिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed