फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC sought a report on waterlogging and damaged roads due to rain

Fatehabad News: बारिश से हुए जलभराव व क्षतिग्रस्त सड़कों की डीसी ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 16 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
DC sought a report on waterlogging and damaged roads due to rain
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को पंचायत, राजस्व, सिंचाई और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जहां फसलों में बारिश से जलभराव हुआ है, वहां से पूरी डिटेल एकत्रित करें और सिंचाई विभाग के साथ तालमेल कर उसकी निकासी सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बारिश से जहां-जहां सडक़ें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस विभाग की सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और समय पर उसकी मरम्मत हो सके। साथ ही, उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों के गांवों में जलभराव वाले स्थानों पर फॉगिंग करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्तूबर) के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

इसके अलावा उपायुक्त ने सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed