{"_id":"69273dc0ca75d4ad8a03b60f","slug":"dc-orders-attachment-of-property-in-poonia-chit-fund-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144281-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूनिया चिटफंड मामले में डीसी ने प्रॉपर्टी अटैच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूनिया चिटफंड मामले में डीसी ने प्रॉपर्टी अटैच के दिए निर्देश
Wed, 26 Nov 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। क्षेत्र में हुए करीब 60 करोड़ के पूनिया चिटफंड घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी कर्मवीर पूनिया सहित परिवार के सदस्यों की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच की प्रक्रिया शुरू की है। इससे पीड़ित पक्ष में खुशी का माहौल है।
बुधवार को पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकित भालोठिया ने बताया कि दो अधिवक्ताओं सहित करीब 30 से अधिक लोगों के रुपये इस चिटफंड केस में फंसे हुए थे, जिस पर उन्होंने हाईकोर्ट, सेशन कोर्ट और टोहाना कोर्ट में केस की मजबूत पैरवी की। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनकी जमानत याचिका का भी विरोध किया गया।
एसपी ने की त्वरित कार्रवाई तो जगी न्याय की उम्मीद : पीड़ित मन्नू सिंगला ने बताया कि लंबे समय से इस केस में वे सभी न्याय का इंतजार कर रहे थे। इस मामले में एसपी सिद्धांत जैन ने कार्रवाई की है। जिसके बाद अब प्रशासन ने घोटाले से अर्जित अवैध कमाई का पता लगाते हुए उनकी करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने और आरोपियों पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी। मामले में आगे और भी संपत्तियों की जांच जारी है। मन्नू ने बताया कि जिलाधीश की ओर से हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स इन फाइनेंशियल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 की धारा 4 के तहत जारी आदेश में एसडीएम टोहाना को निर्देश दिए गए हैं कि अटैच की गई संपत्तियों का कब्जा लेकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक होने पर पुलिस सहायता भी उपलब्ध करवाई जाए। आदेश जारी होने के बाद पीड़ित निवेशकों के कुछ पैसे वापस दिलाने का रास्ता साफ हो गया है।