{"_id":"579a56574f1c1b365a21edd2","slug":"dc-meeting-animal-fair-animal-fair-again-begin-ban-remove-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु मेले को दोबारा शुरू करने की तैयारी में जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु मेले को दोबारा शुरू करने की तैयारी में जिला प्रशासन
fatehabad
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
जानवर मेला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए फतेहाबाद में आयोजित होने वाले पशु मेले को शुरू करने बारे उपायुक्त एनके सोलंकी ने वीरवार को जिला के अधिकारियों की एक बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होेंने कहा कि आमजन पशुओं के खरीद व बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं नहीं आनी चाहिए। इसके साथ-साथ प्रशासन मेले में सभी सुविधाओं का ख्याल भी रखे। पंचायत और नगर परिषद के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर एक ड्यूटी रोस्टर बनाए और प्रत्येक सप्ताह अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिला के आला अधिकारियों की एक टीम पशु मेला शुरू होने के उपरान्त निरंतर मेले की निगरानी करेगी। एसडीएम और सचिव आरटीए को आदेश दिए कि वे पशुओं की ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों के चालान करें और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहना चाहिए।
गौरतलब है कि फतेहाबाद में आयोजित होने वाला पशु मेला नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते बंद कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन ने घोषणा की थी कि गर्मी के मौसम व पानी की कमी को देखते हुए इसे कुछ समय के स्थगित कर दिया गया था। आमजन की मांग अनुरूप इसे शुरू करवाने की मांग के मद्देनजर उपायुक्त सोलंकी ने अधिकारियों से मेले की सुविधाओं और प्रबंधों की रिपोर्ट मांगी।