फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC Mandeep Kaur giving instructions regarding making pension of 76-year-old woman.

Fatehabad News: 76 साल की महिला की नहीं बनी पेंशन, डीसी बोलीं- क्यों नहीं आया नाम, ठीक करवाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
DC Mandeep Kaur giving instructions regarding making pension of 76-year-old woman.
76 वर्षीय महिला की पेंशन बनाने को लेकर निर्देश देती डीसी मनदीप कौर।
फतेहाबाद। बीडीपीओ कार्यालय में तीन दिन तक चले मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेले में 1033 लोगों ने लाभ उठाया। मंगलवार को जब डीसी मनदीप कौर मेले का निरीक्षण करने पहुंची तो 76 साल की महिला की पेंशन नहीं बनी हुई थी। कर्मचारियों ने कहा कि पीपीपी में उनका नाम नहीं है। इस पर डीसी ने कहा कि यह तो गलत बात है। इसका पता करो और ठीक करवाओ।
विज्ञापन

बीडीपीओ भजन लाल शर्मा की देखरेख में छह, आठ व नौ मई को मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले में 19 विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। पहले दिन 358, दूसरे दिन 578 व अंतिम दिन 97 लोग पहुंचे। मेले में सबसे अधिक पशुपालन विभाग से भैंस व भेड़ बकरियों के लोन के लिए अप्लाई करने लोग पहुंचे। पशुपालन विभाग से लोन के लिए पहले दिन 194, दूसरे दिन 362 व अंतिम दिन 44 लोगों ने भैंस व भेड़ बकरियों पर लोन के लिए अप्लाई किया है।
विज्ञापन

डीसी को गांव एमपी रोही से आए युवक मोनू ने बताया कि वह पिछड़ा वर्ग जाति से है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में उसकी पत्नी को अनुसूचित जाति से दिखा दिया गया, जबकि उसे व उसकी मां व पिता को पिछड़ा वर्ग में ही दिखाया गया है, जिस कारण उसे योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक नापा भी पहुंचे मेले में
रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा भी मंगलवार को मेले का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य समाज में अंतिम छोर पर रहने वाले परिवार की आय को बढ़ाना है।

कोट
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के माध्यम से समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कोशिश हो रही है।
-मनदीप कौर, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed