{"_id":"68c859d20ae47ef64b098dbd","slug":"dc-inspected-the-offices-of-the-mini-secretariat-and-checked-the-attendance-register-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140349-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी ने लघु सचिवालय के कार्यालयों का किया निरीक्षण, जांचे हाजिरी रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी ने लघु सचिवालय के कार्यालयों का किया निरीक्षण, जांचे हाजिरी रजिस्टर
Mon, 15 Sep 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में लघु सचिवालय द्वितीय खंड में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के प्रथम और द्वितीय खंड स्थित विभिन्न कार्यालयों का उपायुक्त डॉ.विवेक भारती ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। इसको लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त लघु सचिवालय प्रथम खंड स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय के मीडिया सेंटर पहुंचकर मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार ने उपायुक्त को अवगत कराया कि मीडिया सेंटर कार्य समय में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए खुला रहता है, जहां हाई स्पीड इंटरनेट, कम्प्यूटर व प्रिंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके बाद उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस, राजस्व विभाग के रिकार्ड रूम, ई-दिशा केंद्र, समाज कल्याण एवं कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।