फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC inspected the de-addiction center, fatehabad

डीसी ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
DC inspected the de-addiction center, fatehabad
नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का शुक्रवार दोपहर को उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल से नशा मुक्ति केेंद्र में दाखिल मरीजों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में अभी तक दाखिल हुए मरीजों का स्टेटस पूछा। इसके बाद उपायुक्त ने दाखिल मरीजों से यहां के फीडबैक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र मे 11 मरीज भर्ती मिले। उपायुक्त ने सभी मरीजों से जाकर पूछा कि नशे की लत कैसे पड़ी और कहां से नशा लाते थे। अधिकतर मरीजों ने बताया कि संगति के कारण नशा की चपेट में आए और अब इसे छोडने के लिए दाखिल हुए हैं। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से उपचार का फीडबैक लिया। इस दौरान मरीजों ने कहा कि उपचार को लेकर संतुष्ट हैं। उपायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद उनका फॉलोअप जरूर लें। इसके अलावा यहां पर मरीजों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed