{"_id":"64691690288c024c03079255","slug":"dc-came-to-see-the-school-which-was-improved-by-the-villagers-with-hard-work-fatehabad-news-c-21-1-138375-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिस स्कूल को ग्रामीणों ने मेहनत से सुधारा, उसे देखने पहुंचीं डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिस स्कूल को ग्रामीणों ने मेहनत से सुधारा, उसे देखने पहुंचीं डीसी
विज्ञापन
गांव ढाणी ढाका के स्कूल की क्लासरूम में बच्चे से बातचीत करतीं डीसी मनदीप कौर।
फतेहाबाद। ढाणी ढाका के ग्रामीणों की ओर से सामूहिक प्रयासों से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में किए गए बदलावों को देखने के लिए डीसी मनदीप कौर गांव में पहुंचीं। यहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। डीसी ने क्लास रूम में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया। फिर मिड-डे मिल में बन रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। डीसी ने सरपंच मोहित खिचड़ व मुख्याध्यापक सुखवीर सिंह के अलावा एसएमसी सदस्यों व ग्रामीणों के साथ बैठकर विस्तृत चर्चा भी की।
डीसी ने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण रोल है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। गांववासी विशेषकर लड़कियों को पढ़ाएं और उन्हें सशक्त करने में अपनी भूमिका अदा करें।
ग्रामीणों ने प्राइवेट स्कूलों से हटाकर सरकारी स्कूल में दिलाया दाखिला
डीसी मनदीप कौर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि ढाणी ढाका गांव के नागरिकों ने अच्छी पहल शुरू की थी, यहां के निवासियों ने सरकारी स्कूलों की सुध लेने की दिशा में बड़ा कदम उठाया और प्राइवेट स्कूलों से बच्चों को हटाकर सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया। शिक्षा ही बच्चे को ताकत देकर उसे सशक्त बनाती है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोड़ें ताकि वे अपना व्यक्तित्व व सर्वांगीण विकास में निखार ला सके। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के सुंदरीकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएं
डीसी ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों का प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माइंड सेट करें। उन्हें परीक्षाओं की तैयारी भी करवाएं। उन्होंने कहा कि जिले के सुपर-100 में 52 बच्चों का चयन हुआ है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं का भी परीक्षा उत्कृष्ट रहा है। प्रदेश स्तर पर मेरिट में जिला के बच्चों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर टीजीटी विनोद सैनी, सचिन, मनोज ढाका, राजकुमार ढाका, रामस्वरूप खाखल, नरेश ढाका, रामस्वरूप सहित कई ग्रामीण व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।