{"_id":"67dc579a003e49e13c03ad7d","slug":"dc-asked-departments-for-certificate-of-no-illegal-occupation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-130980-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी ने विभागों से मांगा अवैध कब्जा नहीं हाेने का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी ने विभागों से मांगा अवैध कब्जा नहीं हाेने का प्रमाणपत्र
Thu, 20 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में जिलाधिकारियों की मासिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करती उपायुक्
फतेहाबाद। उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बिंदुवार विभिन्न विभागों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित सभी विभागों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट डीसी के समक्ष प्रस्तुत की। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होना गंभीर विषय है। अपनी संपत्ति का संरक्षण करना विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बात का प्रमाणपत्र दें कि उनके विभाग की जमीन पर कोई भी अवैध कब्जा नहीं है।
उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कहीं कब्जा है तो वे उनको तुरंत हटवाए। विभाग की जमीन पर अगर कब्जा होता है तो संबंधित विभाग का अधिकारी जिम्मेदार होगा। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे गांवों में जोहड़ों की जमीनों पर विशेष रूप से निगरानी रखें ताकि उनपर अवैध कब्जा न हो सके।
विज्ञापन
बैठक में एसपी आस्था मोदी, एडीसी अनुराग ढालिया, डीएमसी संजय बिश्रोई, एसडीएम राजेश कुमार, सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, जिप सीईओ सुरेश कुमार, डीएसपी जयपाल, हरपाल सिंह, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ अनूप सिंह, डिप्टी सीएमओ मेजर डॉ. शरद तुली, पीओ आईसीडीएस सुरजीता कुमारी, जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-
पानी का करना होगा भंडारण
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग ज्यादा हो जाती है, इसलिए संबंधित विभाग समय रहते अपने प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बैठक में उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे गांवों के जलघरों में पानी का भंडारण रखे। गांवों व शहरों में पानी की आपूर्ति निरंतर की जाए। इसके अलावा बिजली विभाग भी गांवों व शहरों में बिजली की आपूर्ति का कार्य सुनिश्चित करें।
-
गांवों में छात्राओं को बिठाने के लिए बस का करना होगा ठहराव
उपायुक्त ने महाप्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या ज्यादा है वहां पर बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य स्थल पर धूम्रपान न करें, इसके लिए वे अपने विभाग में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें।