फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC and SP heard 87 complaints from villagers during their overnight stay

Fatehabad News: रात्रि ठहराव में डीसी-एसपी ने ग्रामीणों की 87 शिकायतें सुनीं

Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
DC and SP heard 87 complaints from villagers during their overnight stay
भट्टूकलां। गांव किरढान में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी डॉ. विव
भट्टू कलां। गांव किरढान में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती और एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 87 शिकायतें और मांगें रखीं।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच राजेश कुमार ने गांव की प्रमुख विकास आवश्यकताओं का मांगपत्र डीसी को सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जोहड़ की सफाई, रास्तों को पक्का करने, बिजली, जल निकासी, खालों की मरम्मत और पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए। डीसी और एसपी ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती, एसपी निकिता खट्टर और एडीसी अनुराग ढालिया ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दी जा सकती है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, डीएसपी जगदीश काजला, डीडीपीओ अनूप सिंह, उपनिदेशक अमित पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed