फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Days passing in waiting, pension of HIV infected has not started

Fatehabad News: इंतजार में गुजर रहे दिन, नहीं शुरू हुई एचआईवी संक्रमितों की पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Days passing in waiting, pension of HIV infected has not started
नागरिक अस्पताल में एचआईवी जांच एवं सलाह केंद्र।
फतेहाबाद। एचआईवी संक्रमितों के लिए सरकार ने करीब तीन साल पहले पेंशन देने की घोषणा की थी, लेकिन जिले के एक भी संक्रमित को अभी तक पेंशन जारी नहीं हुई है। जिला मुख्यालय से 191 एचआईवी संक्रमितों के दस्तावेज रोहतक पीजीआई भेजे जा चुके हैं लेकिन बजट न होने का हवाला देकर पेंशन ही जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन माह पहले 134 एचआईवी संक्रमितों की फाइलें रोहतक पीजीआई भेजी गई थी लेकिन उनकी भी अभी तक पेंशन जारी नहीं हुई है। जिले में करीब 380 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। मरीज यहां के लिंक एआरटी से दवा ले रहे हैं। जिले में पिछले अप्रैल माह से इस साल फरवरी माह तक 238 एचआईवी संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 16 गर्भवती भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वार्षिक आय दो लाख से कम पर ही जारी होगी पेंशन

स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद उन्हीं एचआईवी संक्रमितों का आंकड़ा जुटा रहा है जो यहां के लिंक एआरटी से दवा ले रहे हैं। यहां से करीब 380 मरीज दवा ले रहे हैं इसमें दूसरे जिले के भी शामिल हैं और यहां के मरीज दूसरे जिले से भी दवा ले रहे हैं। पेंशन उन्हीं पात्रों को मिलेगी जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है और वह वह हरियाणा निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 11 माह में मिल चुके हैं 238 संक्रमित

माह मरीजों की जांच संक्रमित गर्भवती की जांच संक्रमित
अप्रैल 2197 11 1683 1

मई 1851 11 1614 2
जून 1475 11 1929 3

जुलाई 1186 19 1464 0
अगस्त 1221 17 1731 2

सितंबर 1209 18 1507 6
अक्टूबर 985 12 1355 0

नवंबर 1066 9 1092 0
दिसंबर 1084 10 1097 1

जनवरी 1337 8 1043 0
फरवरी 1536 6 1066 1

कोट
एचआईवी संक्रमितों की पेंशन को लेकर दस्तावेज रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं, वहीं से पेंशन जारी होनी है।
-डॉ. मनीष टुटेजा, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed