फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daylight robbery attempt in grain market with weapon, ran away leaving motorcycle

Fatehabad News: हथियार लेकर अनाजमंडी में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, मोटरसाइकिल छोड़कर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Daylight robbery attempt in grain market with weapon, ran away leaving motorcycle
फतेहाबाद की नई अनाजमंडी में मोटरसाइकिल और हथियार छोड़कर भागे चोर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड स्थित नई अनाजमंडी में चोरों ने दिनदहाड़े धान की बोरी चुराने का प्रयास किया। चोर हथियार लेकर मोटरसाइकिल पर चोरी करने आए थे। मजदूरों ने विरोध किया और गेट बंद किया तो मौके पर मोटरसाइकिल और हथियार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल और हथियार को कब्जे में ले लिया है। मामले के मुताबिक नई अनाजमंडी में कई दिनों से धान की बोरियों चुराई जा रही हैं। मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पर दो युवक धान की बोरी ले जाने लगे, शक हुआ तो मजदूरों ने हंगामा कर दिया और मेन गेट बंद कर दिया। मामला बढ़ता देखकर युवक मोटरसाइकिल और हथियार छोड़कर फरार हो गए। मामले के बाद व्यापार मंडल अनाजमंडी प्रधान जगदीश भादू ने पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कई बार कर चुके मांग
नई अनाजमंडी सिरसा रोड व पुरानी अनाजमंडी में दिन व रात के समय पीसीआर की गश्त की आवश्यकता है। नशेड़ी युवक नशा करने के लिए यहां से धान की बोरी चोरी करते है और रोकने पर कोई भी घटना को अंजाम दे सकते है। कई बार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश भादू, प्रधान, व्यापार मंडल अनाजमंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed