फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Day care centers will be opened for the children of patients in civil hospitals

नागरिक अस्पतालों में मरीजों के बच्चों के लिए खोले जाएंगे डे केयर सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Day care centers will be opened for the children of patients in civil hospitals
फतेहाबाद। स्थानी बाल भवन में ग्रीष्मकालीन समर कैंप के समापन अवसर पर बच्चों को सम्मानित करती हरि? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बच्चे आने वाला कल एवं देश के भविष्य है। ये देश के भावी कर्णधार है। बच्चों को ऐसी परवरिश दें कि वे आगे बढक़र राष्ट्र के नव निर्माण में अहम भूमिका निभाए। यह बात हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने सोमवार को बाल भवन में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप के समापन अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति व प्रदेश की परंपरा से अवगत करवाते हुए उनमें देशभक्ति का जज्बा पैदा करें। इससे पहले मुख्यातिथि मानद महासचिव रंजीता मेहता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन में और ज्यादा निखार लाना है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि समर कैंप एक जून से 27 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए गए है। बाल कल्याण परिषद द्वारा इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां डांस कक्षाएं, मेहन्दी कक्षाएं, कंप्यूटर ट्रेनिंग कक्षाएं, जूडो कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट इत्यादि के लगभग 200 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बाल भवन में मूकबधिर क्लास के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाल भवन में बच्चों के लिए ये क्लास दोबारा शुरू की जाएगी। नियमों अनुसार स्पेशल अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक समाज उत्थान का विषय है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मानना है कि समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पतालों में भी आने वाले मरीजों के बच्चों के लिए भी डे केयर सेंटर खोलना उनकी प्राथमिकता रहेंगी। इस संबंध में उपायुक्त व सीएमओ से विचार विमर्श कर डे केयर सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, जिला बाल कल्याण अधिकारी जगदीश कुमार, नप पूर्व चेयरमैन जुगलाल टूटेजा, कुमारी शिवानी जिंदल, संजीत, हरबंस लाल सेठी, ईश्वर देवी, पूर्ण चंद शर्मा, हीरा लाल गुप्ता, धर्मपाल जाखल, प्यारे लाला बब्बर, मदन लाल नारंग, रीटा रानी, विनोद अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed