फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daulatpur's daughter won bronze medal for Haryana in Khelo India

खेलो इंडिया में हरियाणा के लिए दौलतपुर की बेटी ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur's daughter won bronze medal for Haryana in Khelo India
फतेहाबाद। पंचकूला में जारी खेलो इंडिया गेम्स में हरियाणा की झोली में फतेहाबाद की एक और बेटी ने मेडल डाला है। गांव दौलतपुर की कुश्ती खिलाड़ी वर्षा गढ़वाल ने खेला इंडिया में कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। वर्षा की इस उपलब्धि पर जहां गांव दौलतपुर के लोग काफी खुश हैं, वहीं जिले के लिए भी यह नाज की बात है। हालांकि सेमीफाइनल खेलते समय वर्षा को इंजरी हो गई थी, लेकिन फिर भी वह कांस्य पदक के लिए खेली और जीत हासिल की।
विज्ञापन

फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में पिछले करीब 5 साल से अभ्यास कर रही गांव दौलतपुर के कृष्ण गढ़वाल व रानी देवी की बेटी वर्षा का चयन इस बार खेलो इंडिया के लिए अंडर-19 के 65 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ था। वर्षा ने इस दौरान चार मैच खेले। पहले व दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी को हराकर उसने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वह हरियाणा की खिलाड़ी से हार गई और इसके बाद वह कांस्य पदक के लिए उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी से भिड़ी और मैच जीतकर पदक पर कब्जा किया। वर्षा ने बताया कि सेमीफाइनल से पहले के मैच में उसे इंजरी हो गई थी, जिस कारण वह सेमीफाइनल हार गई, लेकिन उसने हार नहीं मानी और उसने कांस्य पदक के लिए लड़ने की ठान ली थी। वर्षा की जिद ही थी कि उसने कांस्य पदक के लिए मैच खेला और जीत हासिल की। कोच अनिल कुमार ने बताया कि वर्षा ने जीत के लिए जी जान लगा दिया और उसने पदक जीतकर फतेहाबाद जिले का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने अब तक जीते 4 पदक
फतेहाबाद के खिलाड़ी अब तक 4 पदक जीत चुके हैं। इनमें भाला फेंक में फतेहाबाद के गांव बनगांव निवासी दीपिका ने अंडर-18 में नेशनल रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता है। दीपिका ने 5 साल पुराने पुष्पा जाखल के 50.21 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार 51.37 मीटर का थ्रो करके नया नेेशनल रिकॉर्ड बनाया है। वहीं गांव अयाल्की के नीरज ने भी साइक्लिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। फतेहाबाद से 13 इवेंट के लिए 10 खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed