फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daughters tied Rakhi to SP, called him sister's officer brother

Fatehabad News: बेटियों ने बांधी एसपी को राखी, बहनों के ऑफिसर भाई की दी संज्ञा

Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Daughters tied Rakhi to SP, called him sister's officer brother
फतेहाबाद में एसपी को रा​शि बांधती हुई लड़कियांस्त्रोत संस्था
फतेहाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर जिंदगी संस्था की महिला टीम से जुड़ी प्रतिभावान बेटियां वीरवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में रूबरू हुईं। इस दौरान बेटियों ने एसपी को तिलक कर राखी बांधी और उन्हें जिले की बहनों का सबसे बड़ा ऑफिसर भाई घोषित किया।
विज्ञापन

संस्था से जुड़ी बेटियां में स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर दीक्षा सचदेवा, स्टेट अवॉर्डी श्रुति मोंगा, साक्षी कालरा, पल्लवी शर्मा, कनिका नारंग आदि ने कहा कि भले ही एसपी साहब को फतेहाबाद में कार्यभार संभाले अभी अधिक समय नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने जिस गंभीरता और संवेदनशीलता से जिले में नशे के खिलाफ मोर्चा खोला है, वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने अपने संबोधन में कहा रक्षाबंधन केवल धागा नहीं, एक रिश्ता है जिम्मेदारी का। जब कोई बहन हमें राखी बांधती है, तो वो हमसे भरोसे की उम्मीद भी बांधती है। फतेहाबाद की हर बहन और हर युवा सुरक्षित रहे, नशे से मुक्त रहे यही मेरा वचन है। इस मौके पर एसपीए दिव्यांशी सिंगला ने बेटियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेहनत करते रहनी चाहिए, बाधाओं से घबराना नहीं चाहिए, बस मेहनत करते हुए अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही मंजिल तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि जिंदगी संस्था की बेटियों के लिए प्रयास दर्शाते है कि समाज की बेटियां अब सिर्फ प्रेरणा नहीं, परिवर्तन की वाहक भी बन चुकी हैं।

सिंगला कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक बुराइयों से लड़ना भी एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है, जिसे वो पूरे समर्पण से निभा रहे हैं। इस अवसर पर दीपक सरदाना, राधेश्याम जांगड़ा, मुकेश नारंग एमके, मुकेश भद्रेचा, संगीता प्रणामी, ज्योति खुराना, गुलजार खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed