फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   darshan nagpal, fatehabad, nagar parisad, chief, fatehabad, harayana

दर्शन नागपाल बने फतेहाबाद नगर परिषद के अध्यक्ष

Mon, 13 Jun 2016 11:50 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 13 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 वार्ड नंबर-23 के पार्षद दर्शन नागपाल फतेहाबाद नगर परिषद के नए अध्यक्ष होंगे। उन्हें सोमवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में आयोजित पहली बैठक में ही सभी पार्षदों ने निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। नागपाल के अलावा वार्ड-16 की महिला पार्षद सुनीता रत्ति को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों के नामों की घोषणा चुनाव अधिकारी एवं एडीसी जेके अभीर ने की। अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दर्शन नागपाल के नगर परिषद अध्यक्ष का प्रधान बनते ही लगातार तीसरी बार नगर परिषद की कमान पंजाबी पार्षद के हाथ में आई है। इससे पहले वीरेंद्र नारंग और उषा चौधरी पिछले दो प्लान नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं।
 
सतीश चराईपौत्रा और किट्टू बजाज ने रखा दर्शन नागपाल का नाम
बैठक में वार्ड नंबर-12 से पार्षद तिलक राज व वार्ड नंबर 20 से पार्षद नरेश कुमार ने प्रधान पद के लिए वार्ड नंबर 23 से पार्षद दर्शन नागपाल के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी पार्षदों ने सर्व सहमति से दर्शन लाल नागपाल को प्रधान पद के चयन के लिए सहमति दी। इसी प्रकार वार्ड-5 से पार्षद पूनम ढिल्लो और वार्ड-ञ24 से पार्षद राज कुमार सैनी ने उप प्रधान पद के लिए वार्ड नंबर-16 से पार्षद सुनीता रत्ति के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी पार्षदों ने उप प्रधान पद के लिए सुनीता रति के चयन के लिए समर्थन किया। इस मौके पर नप फतेहाबाद ईओ ओपी सिहाग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ अनुभव मेहता, एमई हरि किशन शर्मा, अधीक्षक रमेश मेहता सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी व सभी 25 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीत पर बंटे लड्डू, हुई आतिशबाजी
नगर परिषद कार्यालय से जैसे ही एडीसी अभीर ने औपचारिक रूप से दर्शन नागपाल के नाम का एलान किया, दफ्तर के बाहर खड़े समर्थकों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। नप कार्यालय से बाहर आते ही समर्थकों ने दर्शन नागपाल को कंधे पर उठा लिया और रंग-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। कई समर्थकों ने नप कार्यालय के बाहर आतिशबाजी भी की। बाहर निकलने पर सभी पार्षदों ने प्रधान दर्शन नागपाल को रंग-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद बिगड़ी नागपाल की तबियत, फिर निकाला जुलूस
नगर परिषद अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद पार्षद दर्शन नागपाल की तबियत अचानक बिगड़ गई। दरअसल, जीत हासिल करने के बाद जैसे ही नगर परिषद कार्यालय से दर्शन नागपाल बाहर निकले, उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद अचानक उनका बीपी बढ़ गया और चक्कर आने लगे। समर्थक उन्हें पास के एक कार्यालय में ले गए, जहां उन्हें दवाई दी गई और उन्होंने आराम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने भी उन्हें यहीं आकर बधाई दी। इसके बाद दर्शन नागपाल का विजयी जलूस शुरू हुआ।

नागपाल ने बताई पार्षदों की एकता की जीत
भाजपा समर्थित दर्शन नागपाल के अध्यक्ष एवं सुनीता रत्ति के उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेताओं ने दर्शन नागपाल को साथ लेकर शहर में विजयी जलूस भी निकाला। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां भी मौजूद रहे। इस दौरान दर्शन नागपाल ने कहा कि उनकी जीत सभी पार्षदों के आपसी भाईचारे की जीत है और सभी पार्षदों को साथ लेकर वो शहर का विकास करवाएंगे। सबसे पहले वह शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने का काम करेंगे और इसके लिए अधिकारियों से भी मंत्रणा की जाएगी।


सभी वार्डों में समान विकास का नारा बीजेपी ने दिया था और इसके लिए दर्शन नागपाल सबसे उपयुक्त उम्मीदवार थे। इसलिए सीएम मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की दिशा-निर्देशानुसार एवं सभी पार्षदों की आपसी राय से दर्शन नागपाल के नाम को तय किया गया। उम्मीद है कि दर्शन नागपाल पूरे शहर को अपना वार्ड समझेंगे और शहर का समान विकास करेंगे।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed