फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Darkness prevails on the state highway for six months

Fatehabad News: 83 करोड़ से बने स्टेट हाईवे पर छह माह से पसरा अंधेरा

Wed, 11 Sep 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Darkness prevails on the state highway for six months
फतेहाबाद। भूना से फतेहाबाद तक बने स्टेट हाईवे को चौड़ा करने का काम पूरा होने के बावजूद स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इस कारण रोड पर अंधेरा छाया रहता है। इस स्टेट हाईवे को चौड़ा करने पर करीब 83 करोड़ रुपये की लागत आई है। पहले इस 27 किलोमीटर लंबे रोड की चौड़ाई 7 मीटर थी, जिसे अब 10 मीटर किया गया है। इस रोड का काम छह महीने पहले ही पूरा हो गया था। मगर अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोड पर बने डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पुराने जंग लगे खंभे लगा दिए गए हैं। खंभे सिर्फ ऑटो मार्केट तक लगाए गए हैं, जबकि डिवाइडर का निर्माण कार्य गांव बरसीन तक किया गया है। शहर के भूना रोड से गांव बरसीन तक फोरलेन रोड बनाया गया है। इनके बीच बने डिवाइडर पर छह महीने से लाइट नहीं लगी है। यह रोड फतेहाबाद को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ता है। रोजाना अलसुबह व रात के समय हजारों वाहन चालक इस हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। मगर हाईवे पर रोशनी के लिए कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस रोड का काम शुरू करने से पहले जो भी ग्रिल व स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी, वो नगर परिषद की थी। चौड़ीकरण के काम के दौरान यह सब सामान नगर परिषद को सौंप दिया गया था। जब रोड का काम पूरा हो रहा था, तो नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा था कि हमारे पास जितने भी स्ट्रीट लाइट वाले खंभे हैं, उन्हें लगवा दें। इसके बाद हमने यह खंभे डिवाइडर पर लगवा दिए। बाकी खंभे और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम नगर परिषद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रोड का निर्माण कार्य चल रहा था तब भी दुकानदारों को काफी परेशानी हुई, अधिकारी बोले कि रोड बनने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी लेकिन 6 महीने का समय बीत चुका है अभी तक खंभे लगाए गए हैं।
- राय सिंह, दुकानदार।

फतेहाबाद से भूना रोड पर सड़क चौड़ी करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन यहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई।
- राजेंद्र कुमार, पेंटर मिस्त्री।

सड़क के निर्माण का कार्य पूरा हुए 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। खंभे लगाने के नाम पर पुराने जंग वाले खंभे लगा दिए गए। लाइट लगाने के लिए बोलते हैं अधिकारी कहते हैं कि समय लगेगा।
- राजकुमार, दुकानदार।

यह रास्ता प्रदेश की राजधानी को जोड़ता है। जिस कारण रोजाना यहां से सैकड़ों वाहन चालक गुजरते हैं, वहीं गांव की तरफ जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही रोड के किनारे पशु बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण काफी बार हादसे भी हो चुके हैं।

- नरेश कुमार, दुकानदार।

भूना रोड पर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे व लाइट लगाने का काम नगर परिषद का है। हमारा काम सड़क को चौड़ा करने का था, हमारा काम पूरा हो चुका है। आगामी कार्य नगर परिषद द्वारा किया जाना है। - केसी कंबोज, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed