{"_id":"665a1c20e215e0da4f0c8934","slug":"darkness-poles-and-trees-fell-in-six-villages-of-bhuna-due-to-storm-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-117436-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आंधी से भूना के छह गांवों में अंधेरा छाया, पोल व पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आंधी से भूना के छह गांवों में अंधेरा छाया, पोल व पेड़ गिरे
Sat, 01 Jun 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
भूना क्षेत्र में टूटा पेड़ व बिजली का खंभा।
फतेहाबाद/भूना। जिले में शुक्रवार शाम मौसम बदल गया। कुछ क्षेत्रों में आंधी आई तो कुछ में अंधड़ ने आफत मचाई। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। फतेहाबाद शहर में भी देर शाम आंधी आने से करीब पौने घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। सबसे अधिक नुकसान भूना क्षेत्र में हुआ।
भूना क्षेत्र में आए तेज अंधड़ से 60 से अधिक पेड़, 30 ट्रांसफार्मर, बिजली के 40 खंभे टूट कर गिर पड़े। 11 केवी की लाइन टूटने से भूथन कलां के 33 केवी बिजली घर से जुड़े छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बहाल करने के लिए निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन गांवों और ढाणियों में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, वहां शनिवार शाम तक भी बिजली बहाल होना संभव नहीं है। हसंगा, भूथनखुर्द, पालसर, भूथन कलां और खेड़ा आदि गांवों में भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ा। बिजली निगम के जेई लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर और बिजली पोल गिर गए हैं। इसलिए बिजली आपूर्ति बहाल होने में शनिवार को पूरा दिन तक लग सकता है।