फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Darkness in CHC: Newborns born even in daylight

सीएचसी में अंधेरा : दिन में भी दीये के उजाले में जन्म ले रहे नवजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Darkness in CHC: Newborns born even in daylight
बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड के अंदर अंधेरे में बैठे मरीज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन में भी नवजात अंधेरे में जन्म ले रहे हैं, चिकित्सकों को डिलिवरी भी टॉर्च की रोशनी में करवानी पड़ रही है। 41 डिग्री तापमान में गांवों में गेहूं कटाई को लेकर लगाए गए बिजली कटों का सबसे ज्यादा असर अस्पतालों पर पड़ रहा है। अस्पतालों में बिजली कट से अंधेरा छाया रहता है तो वहीं जच्चा-बच्चा गर्मी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बड़ोपल की सीएचसी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, यहां न इनवर्टर की बैटरी चल रही है और न ही सोलर पैनल काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए बिजली निगम को 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन निगम प्रबंधन ने काम ही शुरू नहीं किया है। ये हालात तब हैं जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब चल रही है और यहां पर डिलिवरी हट है। बावजूद इसके अस्पताल में बिजली सप्लाई की पर्याप्त सुविधा नहीं है। यहां बिजली सप्लाई के अलावा अन्य व्यवस्था सिर्फ बैटरी इनवर्टर है। हालात ये हैं कि यहां पर जच्चा-बच्चा वार्ड में ही अंधेरा छाया हुआ है और शिशु गर्मी से जूझ रहे हैं। इसके अलावा डिलिवरी हट में भी इनवर्टर-बैटरी फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो दिन के समय बिजली सप्लाई नहीं आ रही है और रात के समय कम वोल्टेज के कारण बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है। वहीं बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि लेबर रूम मे इनवर्टर बैटरी का बैकअप है। यहां पर डिलिवरी के दौरान इनवर्टर की बैटरी फेल हो गई थी, इसके चलते टॉर्च की रोशनी में डिलिवरी करवाई पड़ी। हालांकि अभी एक ही ऐसा केस सामने आया है। यहां पर हर माह 25 से 30 डिलिवरी हो रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बिजली सप्लाई न होने पर केस रेफर करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पैनल भी हुए फेल, एडीसी ऑफिस में सुनवाई नहीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की तरफ से सोलर पैनल लगाया गया था। लेकिन अभी सोलर पैनल भी काम नहीं कर रहे हैं। अधिकारी खुद कह रहे हैं कि एडीसी कार्यालय को इस संबंध में लिख चुके हैं, लेकिन सोलर पैनल को लेकर सुनवाई नहीं हो रही है।
आरटीपीसीआर लैब के चलते हॉटलाइन से जोड़ा जाना है अस्पताल
कोरोना के सैंपल जांच के लिए बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब शुरू की गई। महामारी के दौरान लैब को 24 घंटे चलाया गया। इमरजेंसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख रुपये बिजली निगम को भी जमा करवा दिए लेकिन बावजूद इसके काम शुरू नहीं हुआ है।
कोट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोपल में बिजली सप्लाई को लेकर समस्या आ रही है। गेहूं कटाई के कारण बिजली कट लग रहे है। हॉटलाइन से जोड़ने के लिए 10 लाख रुपये जमा करवा रखे हैं इस संबंध में एसडीओ को भी कहा गया है कि जल्द से जल्द व्यवस्था करवाएं। इसके अलावा हम बैकअप भी बढ़ा रहे है।

-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
कोट
गांव बड़ोपल की सीएचसी के लिए हॉटलाइन संबंधी काम पूरा हो चुका है। सिर्फ निरीक्षण कार्य बाकी है। यह कार्य भी पूरा करवाकर आगामी दो-तीन दिन में हॉटलाइन कनेक्शन शुरू कर दिया जाएगा।
- संदीप मेहता, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed