{"_id":"690cdfa86624b78f500e61ed","slug":"dap-fertilizer-reaches-iffco-center-relief-to-farmers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-143248-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इफ्को केंद्र पर पहुंची डीएपी खाद, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इफ्को केंद्र पर पहुंची डीएपी खाद, किसानों को राहत
विज्ञापन
फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र पर डीएपी खाद की खरीदारी करते किसान्। संवाद
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की बिजाई का कार्य जारी है। वीरवार को फतेहाबाद के इफ्को खाद केंद्र पर डीएपी खाद की कमी से परेशान किसानों को राहत मिली है। सिरसा के रैक से करीब 1000 बैग डीएपी खाद जिले में पहुंची। इसका वितरण शुरू किया गया। जिले में इन दिनों रबी फसलों, खासकर गेहूं की बिजाई जोरों पर है और किसानों को खाद की जरूरत है।
जिले में पहुंचे डीएपी के रैक से किसानों को राहत मिली है, किसान खाद के लिए लगातार खाद केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में डीएपी खाद की कुल मांग 25,000 मीट्रिक टन है। नई आवक के साथ, जिले में डीएपी की कुल आपूर्ति अब 20,000 मीट्रिक टन हो गई है।
मांग के मुकाबले अब तक लगभग 80 फीसदी खाद की आपूर्ति हो चुकी है, जिससे किसानों का काम सुचारू रूप से चल सकेगा। पिछले कुछ दिनों से डीएपी की किल्लत के कारण कई किसान गेहूं की बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे थे या उन्हें बिजाई धीमी करनी पड़ी थी। बिजाई के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। कृषि विभाग के गुणवत्ता जांच अधिकारी ने बताया कि किसानों को समय पर खाद मिली है। बिजाई का काम समय पर पूरा हो सकेगा। किसान गेहूं की बिजाई 25 दिसंबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -
सोमवार को एक और डीएपी खाद का रैक लगने की है उम्मीद
इफको खाद के केंद्र के मैनेजर दलीप बैनीवाल ने बताया कि खाद की मांग की गई है। ताकि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके। खाद वितरण केंद्रों पर वितरण पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। इस व्यवस्था से गेहूं की बिजाई में तेजी आएगी।