{"_id":"69cd5e41646135163c08f005","slug":"danger-of-spread-of-dengue-malaria-team-will-go-door-to-door-for-15-days-to-destroy-larvae-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151193-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू-मलेरिया फैलने का खतरा, लारवा नष्ट करने 15 दिन घर-घर जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू-मलेरिया फैलने का खतरा, लारवा नष्ट करने 15 दिन घर-घर जाएगी टीम
Wed, 01 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के सेक्टर तीन में सर्वे करते हुए कर्मचारी स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
फतेहाबाद। बारिश और मौसम में बदलाव के बाद जलभराव के कारण डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया है और इस बार इसे पांच दिन बढ़ा कर 15 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की पहचान करेंगी। बुखार के मरीज मिलने पर ब्लड स्लाइड बनाकर मलेरिया की जांच की जाएगी। पहले यह सर्वे केवल 1 से 10 तारीख तक आयोजित किया जाता था लेकिन इस बार अधिक लक्ष्य पूरा करने के लिए अवधि बढ़ाई गई है। सर्वे के दौरान विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें। बुखार या अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। इस रैपिड फीवर सर्वे का उद्देश्य डेंगू और मलेरिया को फैलने से रोकना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
-
मलेरिया के लक्षण
- सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना, शरीर में दर्द होना
- बुखार उतरते समय शरीर का पसीना-पसीना होना
-- -- -
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
डेंगू के जिले में ये मिल चुके केस
वर्ष रोगी
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 129
-
ये मिल चुके डेंगू केस
वर्ष केस मिले
2014 368
2015 107
2016 59
2017 42
2018 2
2019 5
2020 0
2021 1
2023 2
2024 2
2025 4
-
रेड जोन में सबसे ज्यादा होगी स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने इस बार निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू या फिर मलेरिया के सबसे ज्यादा केस पिछले साल मिले थे वहां पर स्क्रीनिंग बढ़ाई जाए। शहर फतेहाबाद में अग्रवाल कॉलोनी, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, शक्ति नगर, अशोक नगर क्षेत्र रेड जोन में रहा है।
-
डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया गया है। गांव में सीएचओ और शहर में एमओ के नेतृत्व में टीम काम करेगी। 15 दिन तक टीम डोर टू डोर जाएगी और लारवा को नष्ट करेगी। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ