फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Damage estimated in 5500 acres of agriculture

Fatehabad News: 5500 एकड़ खेती में नुकसान का अनुमान

Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Damage estimated in 5500 acres of agriculture
गांव बनगांव में नरमें की फसल में हुआ जलभराव। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से सेमग्रस्त जमीन में जलभराव होने से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। वहीं जिला राजस्व विभाग ने पटवारियों से नुकसान का जायजा लेना शुरू करवा दिया है। अभी तक 21 गांवों की करीब 5500 एकड़ भूमि में जलभराव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जिले में जुलाई माह के अंत में लगातार तीन से चार दिनों तक हुई बारिश ने सेमग्रस्त जमीन करीब दो से तीन फीट तक जलभराव हो गया। भट्टू खंड के गांव भट्टू कलां, ठुइंया, ढाबी खुर्द, ढाबी कलां, रामसरा, दैयड़, जांडवाला बागड़, वन मंदोरी पीलीमंदोरी, सूली खेड़ा खाबडा, बनगांव और फतेहाबाद क्षेत्र के बड़ोपल, धांगड़ व खारा खेड़ी सहित अन्य कई गांवाें में फसले प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


---

पटवारी रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे उपायुक्त को

जलभराव हुए गांवों के खेतों में जाकर पटवारी फसलों के नुकसान का जायजा लेकर एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त को सौंपेगे। इसके बाद राज्य सरकार को भेजा जाएगा। किसानों ने मांग की है सरकार को फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

प्रशासन जुटा जलनिकासी करने में

गांव बनगांव, खारा खेड़ी और बड़ोपल में जलभराव से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने पाइप लाइन डालकर जलनिकासी का शुरू कर दी हैं। इससे काफी हद तक पानी कम हुआ है। ऐसे में अगर अब बारिश होती है तो फिर से जलभराव होने की उम्मीद है।

-

:: जलभराव की स्थिति वाले क्षेत्र में गिरदावरी शुरू की जा चुकी है। जल्द रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

-श्यामलाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed