फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daily life brought to a standstill by power crisis; district plunged into darkness

Fatehabad News: बिजली संकट से थमा जनजीवन, अंधेरे में डूबा जिला

Fri, 23 Oct 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Daily life brought to a standstill by power crisis; district plunged into darkness
फतेहाबाद। शहर में लाइट जाने के बाद ब्लैक आउट। संवाद
फतेहाबाद। नूंह और गुरुग्राम में बिजली को निजी कंपनी को पैरलल देने के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन जिलेभर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। 150 से अधिक बिजली फीडर बंद होने से करीब 200 गांवों व शहरों में 25 से 40 घंटाें से बिजली गुल है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में भी दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। टोहाना खंड में टोहाना, भट्टूकलां, जाखल शहर में 100 फीसदी और 80 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैकआउट है। इसके अलावा रतिया, जाखल व फतेहाबाद के कुछेक गांवों में बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

खेतों में सिंचाई से लेकर गली-मोहल्लों में पानी की किल्लत बनी हुई है। बिजली न होने से गांव कन्हेड़ी, जाखल, टोहाना व भूना में लाेगों ने जाम लगाकर रोष जताया। गांव भिरड़ाना और दरियापुर के ग्रामीणों व ब्लॉक समिति चेयरपर्सन पूजा बरसीन के प्रतिनिधि कालू बरसीन ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार शाम को लघु सचिवालय में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, औद्योगिक क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में करीब 700 उद्योग बंद हो चुके हैं। जिले में बिजली आपूर्ति के लिए 11 उपकेंद्रों के अंतर्गत करीब 450 फीडर संचालित हैं। हड़ताल के चलते इनमें से 150 से अधिक फीडर बंद पड़े हैं। इससे करीब 200 गांवों व शहरों कस्बों में व्यापक असर पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। गांव मेहूवाला, किरढ़ान, ढिंगसरा और बनमंदाेरी में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है।
--
हड़ताल को विभिन्न कर्मचारी व सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भी जिलेभर के बिजली घरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इससे कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और जनता से जुड़े प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। फतेहाबाद में बिजली घर परिसर में आयोजित धरने के दूसरे दिन विधायक बलवान सिंह, इनेलो की वरिष्ठ नेत्री सुनैना चौटाला तथा इनेलो जिलाध्यक्ष बीकर सिंह हड़ौली ने समर्थन दिया। रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन से निहाल सिंह मताना, सर्व कर्मचारी संघ से डॉ. पृथ्वी सिंह बाना, हरियाणा कर्मचारी महासंघ से विजयपाल जाखड़, लीलाकृष्ण शर्मा (जनस्वास्थ्य विभाग), नगर परिषद से नरेश राणा, आंबेडकर सभा से रामकिशन तंवर, नागरिक अधिकार मंच से बनारसी दास मोंगा ने समर्थन किया।
-------

शहर के इन इलाकों में बिजली गुल

फतेहाबाद शहर के मॉडल टाउन, भाटिया कॉलोनी, संन्यास आश्रम, हिसार रोड, सिरसा रोड, रतिया चुंगी, नहर कॉलोनी, धर्मशाला रोड, थाना रोड, शक्तिनगर और हंस मार्केट सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली संकट का असर नागरिक अस्पताल की हॉटलाइन पर भी पड़ा जिसके बंद रहने से अस्पताल की आवश्यक सेवाओं को जनरेटर की सहायता लेनी पड़ी। फतेहाबाद शहर का बिजली लोड 900 एम्पियर से घटकर करीब 500 एम्पियर रह गया है।

--

मंडियों में जनरेटर से हुई सफाई, 700 उद्योगों में कामकाज ठप

नई अनाज मंडी क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटने के बाद उसको ठीक नहीं किया गया। इसके चलते मंडी में धान की सफाई का काम जनरेटर के सहारे किया जा रहा है। वहीं, रात के समय मंडी में रोशनी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जनरेटर की मदद ली जा रही है। बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण मंडी के शौचालयों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed