{"_id":"6adb9a8f34e728706d07cb33","slug":"accused-arrested-for-creating-forged-documents-by-altering-date-of-birth-in-school-records-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163534-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूल रिकाॅर्ड में जन्मतिथि बदलवा कर फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूल रिकाॅर्ड में जन्मतिथि बदलवा कर फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोपी काबू
Fri, 23 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
भूना। स्कूल रिकॉर्ड में जन्मतिथि बदलवाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के मामले में पुलिस ने वार्ड 15, ढाणी सांचला निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में आयु संबंधी लाभ लेने के लिए जन्मतिथि बदलवाने का आरोप है।
जांच अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि बरवाला निवासी विजय कुमार ने शिकायत दी थी कि सचिन की वास्तविक जन्मतिथि एक जुलाई 2010 है जबकि स्कूल रिकॉर्ड में इसे बदलकर एक जुलाई 2014 दर्ज करवाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में आयु संबंधी लाभ लेने के लिए स्कूल रिकॉर्ड और आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाई गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की। इस दौरान संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई और शिकायतकर्ता सहित अन्य संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए। जांच में कुलदीप सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद जिला न्यायवादी कार्यालय से कानूनी राय ली गई। इस मामले में भूना थाने में 9 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।