{"_id":"68f913a02a8da1737608e69d","slug":"cybersecurity-advisory-issued-to-warn-about-the-dangers-of-the-dark-web-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142390-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डार्क वेब के खतरों से किया आगाह, साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डार्क वेब के खतरों से किया आगाह, साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी
Wed, 22 Oct 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने आमजन को डार्क वेब के खतरों से आगाह करते हुए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट के उस छिपे हुए हिस्से के बारे में जागरूक करना है जो आम सर्च इंजनों पर दिखाई नहीं देता और जिसका उपयोग अपराधी डाटा चोरी, ब्लैकमेलिंग, ड्रग्स व्यापार, हथियार बिक्री तथा वित्तीय ठगी जैसे अपराधों के लिए करते हैं।
ये है डार्क वेब
डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा है जिसे सामान्य वेब ब्राउजर से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसके लिए विशेष ब्राउजर की जरूरत होती है। इस वेब का उपयोग अक्सर साइबर अपराधी चोरी किए गए डाटा (जैसे बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, ईमेल पासवर्ड, मेडिकल रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर, फोटो और वीडियो) को बेचने के लिए करते हैं।
-
एसपी ने जारी किए ये निर्देश
किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या अटैचमेंट को बिना जांचे न खोलें।
-अपने पासवर्ड को मजबूत बनाएं, जिसमें अक्षर, अंक और विशेष चिन्ह हों।
-हर वेबसाइट के लिए अलग पासवर्ड का उपयोग करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स नियमित रूप से अपडेट करें।
- किसी भी साइट पर आधार नंबर, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें।