फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cyber ??crime police station will start in friend room of Sadar police station

सदर थाना के मित्र कक्ष में शुरू होगा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??crime police station will start in friend room of Sadar police station
सदर थाना का मित्रकक्ष, जहां पर साइबर क्राइम थाना शुरू होना है। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतें अब जल्द ट्रेस होंगी। इसके लिए पुलिस विभाग जिला मुख्यालय में साइबर क्राइम थाना शुरू करने जा रहा है। तीन से चार दिन में यह शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने जगह भी तलाश कर ली है। अस्थायी तौर सदर थाने को मित्र कक्ष में साइबर क्राइम थाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

थाने को लेकर पुलिस विभाग कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटा है। अधिकारियों की माने तो आईडी जारी होते ही सदर थाने में साइबर पुलिस स्टेशन शुरू हो जाएगा। अहम बात यह है कि साइबर क्राइम थाना शुरू होने के बाद आम जनता को काफी फायदा होगा। रोजाना जिले में दो से तीन लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें शिकायत दर्ज करवाने व उसका स्टेटस पता करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

नियुक्त किया जाएगा एसएचओ
जिले में इस समय 11 पुलिस थाने संचालित हैं। साइबर क्राइम थाना शुरू होने के बाद इनकी संख्या 12 हो जाएगी। साइबर क्राइम थाने में एसएचओ भी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा साइबर क्राइम से जुड़ी प्रशिक्षित टीम नियुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होता है साइबर क्राइम :
- सरकार की योजना का प्रलोभन देकर बैंक खाते से रुपये निकाल लेना
- एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करके धोखाधड़ी करना
- ब्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिंक भेजकर ठगी करना
- फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्तों व रिश्तेदारों से मदद मांगकर ठगी करना
- बैंक अधिकारी बनकर एटीएम नंबर व ओटीपी लेकर खाते से रुपये निकाल लेना
सोशल मीडिया का सहारा लेकर बढ़ रहा साइबर क्राइम
साइबर क्राइम पांच साल पहले तक न के बराबर था। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है तो साइबर क्राइम भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया का सहारा लेकर साइबर क्राइम को अंजाम दिया जाएगा। पुलिस विभाग में साइबर क्राइम इंचार्ज नत्थूराम का कहना है कि रोजाना दो से तीन शिकायतें आ जाती हैं। पुलिस विभाग इसको लेकर लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहा है। जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है।
पोर्टल पर साइबर क्राइम थाना लिंक हुआ जारी
पुलिस विभाग के हर समय पोर्टल पर फतेहाबाद के पहले 11 थानों के लिंक थे। ये अब बढ़कर 12 हो गए हैं। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फतेहाबाद का भी लिंक जारी हो गया है। थाना शुरू होने के बाद दर्ज एफआईआर देखी जा सकेंगी।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। एक बार अस्थायी तौर पर सदर थाना के मित्र कक्ष में शुरू किया जाएगा। थाना की आईडी आते ही शुरू कर दिया जाएगा। बाकायदा यहां पर एसएचओ भी नियुक्त होगा।
- सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक

हरसमय पोर्टल पर जारी हुआ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का लिंक

हरसमय पोर्टल पर जारी हुआ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का लिंक- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed