फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cultivation of cauliflower is proving to be a loss making deal

Fatehabad News: घाटे का सौदा साबित हो रहा है फूल गोभी की खेती

Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cultivation of cauliflower is proving to be a loss making deal
फतेहाबाद की सब्जी मंडी में बोली के लिए पहुंची स​ब्जयां। स्रोत : व्यापारी
फतेहबाद। जिले के किसानों को खरीफ की फसल में बारिश के कमी के कारण जहां फसलों की पैदावार कम हुई है। वहीं अब सब्जियों की खेती करने वाले किसानों पर मुसीबत आ चुकी है। इन दिनों गाजर और गोभी के भाव में कमी होने से किसान गोभी की फसल को नष्ट करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से गोभी का भाव सब्जी मंडी में 3 रुपये प्रति किलो से लेकर 6 रुपये प्रति किलो तक है। जिससे किसानों को फसल की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसान चिंता में है। जिले के किसान गिरधारी, सुरेंद्र कुमार, लीलूराम और रामलाल आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले जहां गोभी का भाव बोली पर 15 रुपये प्रति किलो तक था। जिससे किसानों को कुछ लाभ प्राप्त हो रहा था। लेकिन उस समय गोभी की फसल का उत्पादन कम था। वहीं पैदावार में कुछ बढ़ोतरी हुई है तो इसके भाव में कमी हो गई है। अब गोभी की फसल को सब्जी मंडी में लेकर जाना नुकसानदायक साबित हो रहा है। गोभी की फसल को खेत से सब्जी मंडी तक पहुंचने में प्रति किलो पर करीब दो से ढाई रुपये का खर्च आता है। ऐसे में गाेभी की खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा बनकर रह गया है।
विज्ञापन


-------------------

बाजार में बिक रही 20 रुपये प्रति किलाे गोभी

फतेहाबाद की सब्जी मंडी में सुबह के समय बोली पर गोभी 3 रुपये लेकर 6 रुपये प्रति किलो पर किसान बेच रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के लिए इसका भाव अभी भी 20 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में फतेहाबाद के हंस मार्केट में सब्जी की खरीदारी करने पहुंची गृहिणी रिटा, ममतेश, मंजू, सुनीता, नीतू और प्रीति आदि ने बताया कि गोभी का भाव पिछले कई दिनों से 20 रुपये किलो है। वहीं दुकानदारों का भी कहना है कि भाव में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

गोभी के प्रति एकड़ खेती में आता है 50 हजार का खर्च

फतेहाबाद के हांसपुर रोड के पास सब्जियों की खेती करने वाले किसान गिरधारी ने बताया कि गोभी की फसल के लिए पहले बीज से पौध तैयार करना होता है। इसके बाद बुवाई और खाद, दवा का खर्च होता है। वहीं फसल में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता भी होती है। इसके बाद अंत में सब्जियों की फसल को तोड़कर सब्जी मंडी तक ले जाना होता है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी किसान फसलों पर लागत मूल्य भी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed