फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CTM inspected the examination centres and checked the arrangements

Fatehabad News: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीटीएम ने जांचीं व्यवस्थाएं

Fri, 27 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
CTM inspected the examination centres and checked the arrangements
फतेहाबाद के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर सीटिंग प्लान का इंतजार करते 
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा में नकल रोकने और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्रों में एंट्री दी गई।
विज्ञापन


हालांकि फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। केंद्रों के बाहर सीटिंग प्लान दोपहर 12 बजे लगाया गया। इस दौरान नोटिस बोर्ड पर कक्ष और रोल नंबर देखने के लिए परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतें हुई। जिले में परीक्षा के लिए 64 केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा दसवीं के 13,288 और बारहवीं के 10797 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


-

जिले में नकल का नहीं बना कोई केस

सीटीएम गौरव गुप्ता ने शुक्रवार को विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और संचालन प्रक्रिया बारे जानकारी ली। उन्होंने एक-एक कक्षा में जाकर खिड़कियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश आदि की व्यवस्था को बारीकी से जांचा। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों के कमरों में उपस्थित एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। सीटीएम गौरव गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को नकल रहित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि शिक्षा विभाग से शाम को मिली रिपोर्ट के मुताबिक नकल का कोई केस नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- -

आज हिंदी की परीक्षा देंगे कक्षा दसवीं के विद्यार्थी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की शनिवार को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े 3 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed