फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CSC will open from 10 am to 6 pm, cameras must be installed

Fatehabad News: सीएससी सुबह 10 बजे से 6 बजे तक खुलेंगी, कैमरे लगवाने जरूरी

Tue, 29 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
CSC will open from 10 am to 6 pm, cameras must be installed
सीएससी संचालक को नोटिस देते चौकी इंचार्ज पवन कुमार। संवाद
फतेहाबाद/टोहाना। पुलिस विभाग ने शहर और गांवों में चल रहे कॉमन सर्विस सेंटरों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खोलने और बंद करने का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा सीएससी पर कैमरे भी लगवाने जरूरी होंगे। अगर कोई रुपये संबंधित लेनदेन के लिए आता है तो आधार कार्ड लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन


जिले में करीब 900 कॉमन सर्विस सेंटर है। फतेहाबाद और टोहाना में पुलिस की टीमों ने निरीक्षण कर इस बारे में सीएससी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि सीएससी सुबह 10 बजे से 6 बजे तक खोलनी होगी। सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे और 6 माह की स्टोरेज होनी चाहिए। अगर कोई काम करवाने के लिए आता है उसके आधार कार्ड की जांच करनी होगी।
विज्ञापन


-

टोहाना में पुलिस ने जांचे मेडिकल स्टोर और सीएससी

पुलिस टीमों ने टोहाना शहर में कॉमन सर्विस सेंटर और मेडिकल दुकानों का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने सीएससी सेंटर संचालकों को हिदायत दी कि दुकान में एचडी कैमरे लगवाएं। जिसकी रिकॉर्डिंग कम से कम 6 महीने की स्टोर होनी चाहिए। दुकान में किसी भी काम के लिए आने वाले व्यक्ति की आईडी प्रूफ चेक करने के बाद ही उसका कार्य करें। तय समय अनुसार ही सेंटर को खोले और बंद करें। पवन कुमार ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की प्रतिबंधित नशे की दवा को न बेचें। ऐसा करने वालों की लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed