{"_id":"6240a83f6ebc7b616f6b9bd4","slug":"csc-operator-and-operator-on-one-day-remand-fatehabad-news-hsr6276567145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन के रिमांड पर लिए सीएससी सेंटर संचालक व ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन के रिमांड पर लिए सीएससी सेंटर संचालक व ऑपरेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। पुरानी तहसील कार्यालय भूना के सामने पुराने बाजार में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक एवं भिवानी के झोंझू कलां निवासी रविंद्र कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर एवं भूना वासी अंश और जिला जींद के सुनील डूमरखां को पुलिस ने परिवार पहचान पत्र में इनकम डाटा के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। एडीसी कार्यालय के पीपीपी जिला प्रबंधक लवकेश कुमार का कहना है कि कॉमन सर्विस सेंटर भूना के संचालक रविंद्र कुमार पर फर्जी तरीके से परिवार पहचान पत्र में इनकम को कम दिखाकर मोटे पैसे वसूलने की आधिकारिक तौर पर सूचना मिली थी। जिसका भंडाफोड़ होने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण पंचकूला ने कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीएससी सेंटर से जुड़े लोग परिवार पहचान पत्र डाटा को अपडेट करते समय इनकम अधिक की जगह कम दिखा कर गलत तरीके से अवैध काम कर रहे थे। ताकि सरकार की कई योजनाओं का कम आमदनी दिखाकर गलत तरीके से फायदा उठा सकते हैं। पीपीपी में आमदनी अधिक दर्ज होने के कारण कई लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी मिलनी बंद हो गई। जिसे प्राप्त करने के चक्कर में लोग पीपीपी में आय कम करवा रहे हैं।
सेंटर संचालक ने खुद को बताया निर्दोष
हालांकि, कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक रविंद्र कुमार का कहना है कि हम बिल्कुल निर्दोष है। उन्होंने कोई भी फ्रॉड नहीं किया। उनकी आईडी हैक करके बहुत बड़ा खेल खेला गया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।
पुलिस रिमांड के बाद होगा खुलासा
थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पीपीपी में गड़बड़ी को लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको रविवार को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से रिमांड के दौरान कितनी परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी की है ओर इस गिरोह में कितने लोग शामिल थे उस पर पूछताछ की जाएगी।