{"_id":"6a42ab020fbdb43651079e3f","slug":"crude-oil-prices-have-fallen-yet-there-is-no-relief-arvind-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-156516-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे तेल के दाम घटे, फिर भी राहत नहीं : अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे तेल के दाम घटे, फिर भी राहत नहीं : अरविंद
Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस फतेहाबाद जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद आम जनता को राहत नहीं मिल रही। उनका आरोप है कि सरकार महंगाई कम करने के बजाय ईंधन पर अधिक वसूली कर रही है।
अरविंद शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमत 138 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। उस समय पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। अब जबकि कच्चे तेल की कीमत घटकर लगभग 70.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गई है, पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब कच्चा तेल लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध है, तो इसका लाभ उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दामों में तत्काल कमी कर जनता को राहत देने की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।