फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CRPF soldiers checked

Fatehabad News: मतदान के लिए पंजाब और राजस्थान की सीमा सील, लगाए गए 9 नाके, सीआरपीएफ जवानों ने की चेकिंग

Sat, 25 May 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
CRPF soldiers checked
फतेहाबाद में हिसार रोड पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी और साथ में मौजूद सीआरपीएफ के जवान।
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पंजाब और राजस्थान की सीमाओं को सील करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। गहन जांच के बाद ही प्रदेश में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। पंजाब और राजस्थान की सीमा पर जिला पुलिस ने नौ नाके लगाए हैं।
विज्ञापन

जिले में पंजाब सीमा पर फतेहाबाद, जाखल, रतिया और टोहाना क्षेत्र में और राजस्थान सीमा पर गांव रामसरा में नाकेबंदी की गई है। वहां जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। मतदान के लिए जिले में होमगार्ड समेत 2,000 सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले मेें सीआरपीएफ की चार कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने रात को की नाकों पर चेकिंग :
पुलिस टीमें वीरवार रात को भी सतर्क रहीं। शहर के मिनी बाईपास, हिसार रोड, सिरसा रोड, भूना रोड, गुरुनानकपुरा चौकी के सामने नाकेबंदी करके वाहनों की जांच की गई। वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक का विवरण दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को पुलिसकर्मी भी टीमों के साथ पहुंचे। वहां पुलिसकर्मी सुरक्षा के तौर पर तैनात रहेंगे। शुक्रवार दोपहर थाना और चौकी प्रभारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा होने तक पुलिसकर्मी टीमों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सीमा के गांव सील किए
रतिया पुलिस की ओर से पंजाब सीमा के गांव सील कर दिए गए हैं। पुलिस आने और जाने वाले हर वाहन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। ब्राह्मणवाला में पंजाब सीमा पर नाकेबंदी की गई है। इस नाकेबंदी के लिए पुलिस चौकी प्रभारी हंसराज ने दो टीमों का गठन किया है। सीमा के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed