फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CRPF soldiers along with police took out flag march in rural and urban areas

Fatehabad News: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पुलिस के साथ सीआरपीएफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
CRPF soldiers along with police took out flag march in rural and urban areas
गांव बैजलपुर में डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालते हुए सेना व पुलिस के जवान
भूना। लोकसभा चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पुलिस के साथ सीआरपीएफ जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के जरिये लोगों को लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए नाकों पर अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर ज्वाइंट नाके लगाए गए हैं। नाकों पर हर व्यक्ति और वाहन पर कड़ी निगरानी हो रही है, ताकि शराब व अन्य तस्करी न हो। इसके अलावा उकलाना के सनियाना व हिसार के पाबड़ा के पास नाकों पर पुलिस की ओर से निगरानी हो रही है। रविवार को बैजलपुर, दहमन, नहला, खासा पठाना, ढाणी गोपाल व सनियाना में अलग अलग स्थानों पर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा कोबिंग गश्त, फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस राइडर और पीसीआर मौजूद रही। डीएसपी ने बताया कि चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही और चुनाव प्रचार के दौरान शराब या नकदी पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर रामपाल व महिला सब इंस्पेक्टर शिक्षा देवी सहित काफी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed