फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crowded in the morning, waiting for buses in the evening

Fatehabad News: सुबह भरमार, शाम को बसों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crowded in the morning, waiting for buses in the evening
फतेहाबाद का नए बस स्टैंड परिसर।
फतेहाबाद। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए सुबह-सुबह तो बसों की भरमार है मगर दोपहर बाद यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। शाम चार बजे के बाद तो एक भी बस चंडीगढ़ के नहीं है। सुबह 3:40 बजे से शाम 4 बजे तक चंडीगढ़ जाने के लिए तो रोडवेज की 18 बसें हैं मगर शाम 4 बजे के बाद फतेहाबाद, रतिया और टोहाना से कोई बस चंडीगढ़ नहीं जाती। जिले के नागरिकों के साथ-साथ पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को राजधानी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले से काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी रोजाना केस के संबंध में हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट भी जाते हैं। शाम के समय बस न होने के कारण पुलिस कर्मचारी सुबह 4 बजे जाने वाली बसों में सफर करते हैं। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह का कहना है कि काफी बार देखने को मिलता है कि रात के समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट से किसी की फ्लाइट होती है, उसे अलसुबह के समय वहां पर पहुंचना होता है, लेकिन शाम के बाद कोई बस न होने के कारण काफी दिक्कत होती है। अगर चंडीगढ़ का व्यक्ति फतेहाबाद किसी काम से आता है तो शाम को काम खत्म होने के बाद घर नहीं जा सकता। शाम 6 बजे के बाद शहर से एक चंडीगढ़ के लिए शुरु की जाए।
विज्ञापन

ये है समय सारणी
सुबह 3:40 बजे
सुबह 4:20 बजे
सुबह 4:20 बजे
सुबह 5:30 बजे
सुबह 6:30 बजे
सुबह 7:15 बजे
सुबह 8:5 बजे
सुबह 8:20 बजे
सुबह 8:50 बजे
सुबह 9:15 बजे
सुबह 9:30 बजे
सुबह 10 बजे
सुबह 10:30 बजे
सुबह 11:30 बजे
दोपहर 12:15 बजे
दोपहर 1:30 बजे
दोपहर 3 बजे
दोपहर 4 बजे
कोट

प्रदेश की राजधानी के लिए जिले से काफी बसों का संचालन होता है। शाम के समय अगर बस चलाने के लिए किसी भी प्रकार की मांग आएगी तो सर्वे करवाकर बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय दलाल, महा प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed