फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crowd of people attacked three people including girl businessman with hammer In Fatehabad

Fatehabad: लोगों की भीड़ ने लड़की व्यापारी सहित तीन पर किया हथौड़े से हमला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 21 Dec 2023 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

आरोप है कि रात को करीब साढ़े 8 बजे आरोपी मानावाली निवासी निशा व रामनिवास निशा की सास प्रवीन कुमारी के मकान का हथोड़े से ताला तोड़ रहे थे। इस दौरान रूलीचंद्र, बनवारी लाल, कार्तिक, राधेश्याम, सूरजभान, पवन और ललित बिट्टू व दो-तीन अन्य ताला तोड़ने के लिए उकसा रहे थे।

विज्ञापन
crowd of people attacked three people including girl businessman with hammer In Fatehabad
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर सूर्या इंकलेव में मकान का ताला तोड़ रहे लोगों का वीडियो बनाने पर गुस्साए लोगों ने लकड़ी व्यापारी समेत तीन लोगों पर हथोड़े से हमला कर दिया। हमले में सूर्या इंकलेव बीघड़ रोड निवासी राजन, बीघड़ रोड निवासी ललित मोहन, माजरा रोड निवासी राकेश रैना घायल हुए हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने बीघड़ रोड निवासी राजन की शिकायत पर आरोपी निशा, रामनिवास, रूली चंद्र, बनवारी लाल, कार्तिक, राधेश्याम, सूरजभान, पवन और ललित बिट्टू के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में बीघड़ रोड निवासी राजन ने बताया कि वह लकड़ी का व्यापारी है। 16 दिसंबर की रात को दुकान से विश्वकर्मा मंदिर जा रहा था। रास्ते में सूर्या इंकलेव में गली नंबर एक भीड़ लगी हुई थी। जब वह मंदिर से वापस घर जा रहा था तो तब भी भीड़ लगी हुई थी। इसके चलते उसने बीघड़ रोड निवासी ललित मोहन और माजरा रोड निवासी राकेश रैना को फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रात को करीब साढ़े 8 बजे आरोपी मानावाली निवासी निशा व रामनिवास निशा की सास प्रवीन कुमारी के मकान का हथोड़े से ताला तोड़ रहे थे। इस दौरान रूलीचंद्र, बनवारी लाल, कार्तिक, राधेश्याम, सूरजभान, पवन और ललित बिट्टू व दो-तीन अन्य ताला तोड़ने के लिए उकसा रहे थे। जब वह इस घटना की वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उस पर, ललित मोहन और राकेश रैना पर भागकर हमला कर दिया। आरोपियों ने हथोड़े व लोहे की चेन से हमला किया। आसपास के लोगों ने आरोपियों से छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed