फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crore approved for Ratiya; negligent contractors to be debarred

Fatehabad News: रतिया में 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, लापरवाह ठेकेदार होंगे डी-बार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
crore approved for Ratiya; negligent contractors to be debarred
रतिया मीटिंग में मौजूद विधायक जरनैल सिंह ,अध्यक्ष प्रीति खन्ना व अन्य पार्षद: संवाद
रतिया। शहर में करीब 5 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक जरनैल सिंह और एसडीएम सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि टेंडर जारी होने के छह महीने के भीतर काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को डी-बार किया जाएगा। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने स्वीकृत कार्यों को एक महीने में धरातल पर शुरू करवाने और उनकी दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक जरनैल सिंह ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार के अनुसार, संजय गांधी चौक पर करीब 32 लाख रुपये की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर में लगभग 1.5 करोड़ रुपये से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बैडमिंटन का इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। खतरनाक मोड़ों पर छह ईगल आई राउंड रोड कॉन्वेक्स मिरर, प्रमुख चौकों पर सोलर लाइटें, जाखन दादी खेल स्टेडियम तक रास्ता और नगर पालिका कार्यालय के लिए इन्वर्टर-बैटरी सहित अन्य कार्यों को मंजूरी दी गई।

बैठक में पार्षदों ने वर्ष 2022 से स्वीकृत नक्शों, सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्लांट, गलियों के निर्माण और 1 अप्रैल 2022 से 16 सितंबर 2026 तक जारी, रद्द व लंबित टेंडरों का ब्योरा मांगा। साथ ही 2 सितंबर की बैठक के निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट एक महीने में उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा सहित सभी 17 वार्डों के पार्षद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed