फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crops withered, farmers mired in debt; demand to declare Bhattu Kalan drought-hit

Fatehabad News: फसलें सूखीं, किसान कर्ज में डूबे, भट्टूकलां को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Wed, 09 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crops withered, farmers mired in debt; demand to declare Bhattu Kalan drought-hit
भट्टूकलां। बैठक में भाग लेते किसान सभा सदस्य। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। कम बरसात और नहरी पानी की किल्लत से भट्टू कलां क्षेत्र में खरीफ फसलें बर्बाद हो गई हैं। अखिल भारतीय किसान सभा ने पूरे क्षेत्र को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

किसान सभा की बैठक में जिला प्रधान विष्णु दत्त ने कहा कि क्षेत्र के किसान लगातार कुदरत की मार झेल रहे हैं। पहले भारी बारिश और सेम की समस्या ने परेशान किया। अब पानी की कमी से धान, ग्वार और कपास की फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों ने बीज, खाद और डीजल पर अपनी गाढ़ी कमाई खर्च की थी। फसल बर्बाद होने से उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। किसान और खेत मजदूर लगातार कर्ज में डूब रहे हैं। सरकार और प्रशासन को प्रभावित किसानों की तत्काल मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र भादू ने की। इसमें किसानों और खेत मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। किसान सभा ने पूरे क्षेत्र में विशेष गिरदावरी करवाने और प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
फसल बीमा योजना के लंबित क्लेम किसानों के खातों में तुरंत भेजने की मांग भी उठी। मूंगफली की आवक को देखते हुए सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने की मांग की गई। विष्णु दत्त ने बताया कि लंबित मांगों के समर्थन में 11 सितंबर को भट्टू कलां तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की तैयारी के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मास्टर हनुमान सिंह, रिछपाल सिंह, रोहतास डूडी, मनीष सिवाच, राजेंद्र सिंह, वजीर सिंह, हवा सिंह, किशोरी लाल, राकेश कुमार, भूप सिंह, मोती लाल और अजय सिंह सहित कई किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed