फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crop residue burnt at 10 places in the district, location obtained from Harsek

Fatehabad News: जिले में 10 जगह जले फसल अवशेष, हरसेक से मिली लोकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crop residue burnt at 10 places in the district, location obtained from Harsek
टोहाना क्षेत्र के गांव खनौरा में धान के फसल अवशेष में लगाई आग। संवाद
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई का काम जोरों पर होने के चलते फसल अवशेषों में आग लगाए जाने के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को जिले के टोहाना क्षेत्र गांव खनौरा में एक किसान के द्वारा फसल अवशेष में आग लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इसके साथ अब तक हरसेक से 10 स्थानों पर आग लगाए जाने की लोकेशन प्राप्त हुई है। इससे 7 किसानों पर एफआईआर और 5 किसानों की रेड एंट्री के साथ 35 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिले में धान की कुल बिजाई का रकबा 1 लाख 48 हजार हेक्टेयर है, इसमें से 60 हेक्टेयर की कटाई का काम पूरा कर लिया गया है। इस बार ज्यादातर किसानों ने धान की कटाई का काम कंबाइन मशीन से करवाया है। ऐसे में वे फसल अवशेष के निपटान करने में जल्दबाजी करते हुए रात के अंधेरे में फसल अवशेष में आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कृषि विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है। हालांकि जिले में इस बार पिछले साल की तुलना में बहुत कम स्थानों पर फसल अवशेष जलाएं गए हैं। पिछले साल जिले में 27 अक्तूबर तक 50 के करीब स्थानों पर धान के फसल अवशेष जलाए गए थे।

--------
:: किसानों से अपील है कि वे धान के फसल अवशेषों में आग न लगाए। सरकार की ओर से पराली प्रबंधन करने पर प्रति एकड़ 1200 रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। वहीं प्लांट इसको 190 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद रहा है।

-डाॅ. राजपाल, तकनीकी सहायक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed