फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crop remains were burnt at 20 places in the district, Agriculture Department imposed a fine of Rs 30 thousand

Fatehabad News: जिले में 20 जगहों पर जलाएं गए फसल अवशेष, कृषि विभाग ने 30 हजार लगाया जुर्माना

Sun, 13 Oct 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crop remains were burnt at 20 places in the district, Agriculture Department imposed a fine of Rs 30 thousand
गांव दहमन मे जलाएं गए धान की फसल के अवशेष।
फतेहाबाद। धान के अवशेष न जलाएं जाएं इसको लेकर प्रशासन जागरूकता के दावे कर रहा है लेकिन धरातल पर हालात ये है कि ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे है। जिले में रविवार तक हरसेक के द्वारा कृषि विभाग के पास फसल अवशेष जलाने की 22 लोकेशन भेजी गई है। यह लोकेशन जिले के सभी क्षेत्रों से आ रही है।
विज्ञापन

वहीं जांच के दौरान 20 जगह फसल अवशेष जलाने की मिली है। इसके चलते कृषि विभाग अब तक 20 किसानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा जा चुका है। अधिकारियों की माने तो रात के समय किसान पराली जला रहे हैं। हालांकि अभी भी जिले में करीब 3 लाख एकड़ के करीब धान की कटाई का काम बाकी है। ऐसे में आगामी समय भी कृषि विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। फतेहाबाद में फसल के अवशेष जलाने की मिली सभी लोकेशन हरसेक की ओर से कृषि विभाग को भेजी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग पराली जलाने वाले किसानों को लगातार जुर्माना भी कर रहा है। रविवार को दो किसानों को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। फतेहाबाद में पराली जलने के कारण एक्यूआई का स्तर पर भी रविवार को 95 दर्ज किया गया है। हालांकि शनिवार को एक्यूआई का स्तर 100 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फसल अवशेष जलने से रोकने के लिए कृषि विभाग को ओर पूरी कोशिश की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार काफी कमी दर्ज हुई है। किसानों को पराली प्रबंध करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए। अभी गेहूं की बिजाई में काफी समय शेष है। ऐसे में किसानों को फसल अवशेष न जलाकर पराली प्रबंधन की ओर ध्यान देना चाहिए।
-डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक कृषि एवं नियंत्रक विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed