फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crop remains burnt at 18 places in the district in two days, maximum AQI reached 400

Fatehabad News: जिले में दो दिनों में 18 स्थानों पर जलाए गए फसल अवशेष, अधिकतम एक्यूआई 400 तक पहुंचा

Sun, 03 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crop remains burnt at 18 places in the district in two days, maximum AQI reached 400
टोहाना खंड में फसल अवशेष लगी आग को बुझाने का प्रयास करते कृ​षि विभाग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में प्रकाश पर्व दीपावली के त्याेहार पर धान की फसल के अवशेष जलाने से और आतिशबाजी चलने के कारण जिले की हवा बेहद खराब हो गई है। जिसके कारण हवा में धुएं की चादर छाई रही। जिले में दो दिनों में हरसैक के द्वारा 18 स्थानों की लोकेशन भेजी है। शुक्रवार को 11 जगह पर आग लगने की लोकेशन भेजी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा वीरवार को सात जगहों पर आग लगने की लोकेशन भेजी गई थी। जिन पर जांच के बाद सोमवार को एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिले का औसतन एक्यूआई 251 और अधिकतम 400 तक दर्ज किया गया है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक हरसैक के द्वारा कुल 62 लोकेशन भेजी जा चुकी हैं। जिसमें से 35 किसानों की रेड एंट्री और 12 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में मिले 18 फसल अवशेष जलाने के मामलों में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो दीपावली पर्व की आड़ में फसल अवशेष जलाए गए हैं। जिले में शुक्रवार को 11 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली है। जिसमें जाखल में 7, रतिया से 1 और भूना 3 शिकायत दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को जिले में कहीं पर भी फसल अवशेष नहीं जलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर कृषि विभाग की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। जिसके चलते 35 किसानों की रेड एंट्री कर दी गई है। हालांकि सरकार के द्वारा सख्ती करने के बाद जिले में इस बार पिछले साल की तुलना में काफी कम फसल अवशेष जलाए गए हैं।
डॉ. राजपाल तकनीकी सहायक कृषि विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed