{"_id":"61e0336305ec154422409b20","slug":"youth-murdered-in-village-mohammadpur-rohi-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गांव मोहम्मदपुर रोही में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने दो दोस्तों पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: गांव मोहम्मदपुर रोही में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने दो दोस्तों पर लगाया आरोप
Thu, 13 Jan 2022 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:42 PM IST
सार
परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। रात को तीनों साथ सोये थे। सुबह युवक का शव मिला।
विज्ञापन
अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में गांव मोहम्मदपुर रोही में 25 वर्षीय युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक बुधवार रात को अपने दोस्तों के साथ और सुबह उसका शव मिला है, शरीर पर चोट के निशान मिले है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों ने एक-साथ बैठकर शराब पी थी और इसके बाद हत्या कर दी गई।
मामले में सदर पुलिस ने मृतक गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी समीर के भाई देवेंद्र की शिकायत पर आरोपी ढाणी मोहम्मदपुर रोही निवासी राजेश उर्फ पवन और हिसार जिले के गांव सदलपुर निवासी हनुमान के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उसका भाई समीर ढाणी से गांव मोहम्दपुर रोही गया था। रात करीब 9 बजे समीर, खेत पड़ोसी राजेश उर्फ पवन, राजेश की बुआ का लड़का हनुमान निवासी सदलपुर और एक अन्य युवक पीर दरगाह के पास बैठे थे। इसके बाद समीर खेत पड़ोसी राजेश की ढाणी में राजेश और हनुमान के साथ जाकर सो गया।

गुरुवार सुबह सुबह 8 बजे जब राजेश की ढाणी में गए तो चारपाई पर समीर का शव पड़ा था। समीर की कमर पर नीले के निशान थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। आरोप है कि समीर को राजेश उर्फ पवन व हनुमान ने चोट मारकर हत्या की है।
शक : शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा
गांव एमपी रोही में युवक की हुई हत्या मामले में झगड़े का कारण शराब पीना बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि चारों युवकों ने एक साथ शराब पी है और झगड़ा हुआ है, इसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
गांव एमपी रोही में युवक का शव मिला है, परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने हत्या की है। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी