फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 33 kg garbage doda post in Fatehabad

फतेहाबाद: 33 किलो कचरा डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार, पिलानी से हुई थी सप्लाई

Mon, 12 Dec 2022 03:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 03:43 PM IST
सार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की टीम ने बरसीन से आरोपी तस्कर को पकड़ा है। ये चूरापास्त आगे सप्लाई होना था।

विज्ञापन
Youth arrested with 33 kg garbage doda post in Fatehabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट ने फतेहाबाद में गांव बरसीन के पास से एक युवक को तीन कट्टों में 33 किलो 300 ग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्कर गांव हिजरावां कलां निवासी मुलखराज उर्फ राज ने पूछताछ में बताया है कि उसने ये पिलानी से मंगवाई थी।

विज्ञापन


मामले में शहर पुलिस ने आरोपी तस्कर मुलखराज उर्फ राज, सप्लाई लेकर आने वाले आरोपी ढाणी काली कांकरा भूथनकलां निवासी टिटू उर्फ जगदीश व पिलानी निवासी टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक दीपक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बताया कि यूनिट सिरसा की एक पुलिस टीम गांव बरसीन फतेहबाद में गश्त कर रही थी। इस दौरान युवक तीन कट्टों के पास खड़ा दिखाई दिया। टीम ने जब शक के आधार पर नौजवान युवक को काबू करने की कोशिश की तो भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे काबू कर लिया गया। जांच की गई तो 3 कट्टों में 33 किलो 300 ग्राम डोडा चुरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुलखराज उर्फ राज निवासी हिजरावां कलां जिला फतेहबाद के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ढाणी काली कांंकरा भूथनकलां निवासी टीटू उर्फ जगदीश को गांव पिलानी भेजकर टिंकू निवासी पिलानी से से चूरापोस्त मंगवाया था। जिसे आरोपी टिटू उतारकर गया था। ये चूरापास्त आगे सप्लाई होना था।


थाना शहर फतेहबाद मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया और अब आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सप्लायर के बारे में पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - दीपक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed