फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers thrash teacher accused of molesting girl students in Fatehabad of Haryana

Fatehabad: छात्राओं से छेड़छाड़ करता था मुख्याध्यापक, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने पीटा, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

Mon, 19 Dec 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

छात्राओं से छेड़छाड़ पर पुलिस के सामने मुख्य अध्यापक की पिटाई की गई। पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिक्षक गिरफ्तार किया गया है। छात्राओं और ग्रामीणों ने थाने पर नारेबाजी कर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Villagers thrash teacher accused of molesting girl students in Fatehabad of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव के मुख्य अध्यापक छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ करता था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों का मुख्य अध्यापक के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्य अध्यापक की पुलिस के सामने पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने थाने में आरोपी से पूछताछ कर तहकीकात की। इस दौरान थाने पर छात्राओं और उनके अभिभावकों ने घटना के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद, शिक्षा विभाग की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी भी गांव में भेजी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मुख्य शिक्षक नरेंद्र सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के एक गांव में राजकीय स्कूल में एक छात्रा बीते कुछ दिनों से स्कूल जाने से आनाकानी कर रही थी। मां ने बच्ची को भरोसे में लेकर बात की। इस पर उसने बताया कि उसके साथ उनके स्कूल का मुख्य अध्यापक आए दिन अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी मां को बताया कि आठ-दस दिन पहले भी आरोपी शिक्षक ने पानी मंगवाने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया। जाते ही उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। चार अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह छेड़खानी की गई है। 

इस पर पीड़ित छात्रा की मां ने अन्य छात्राओं के अभिभावकों से घटना के बारे में पूछा। इस पर अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह अश्लील हरकतें करने की बात सामने आई। इस मामले को लेकर जब छात्राओं की मां मुख्य अध्यापक के समक्ष पहुंचीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बुरा भला कहने लगा। इसके बाद स्कूल प्रांगण में ही ग्रामीण एकत्र हो गए। 
 
गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और जाखल थाने में दी। जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 की गाड़ी और हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह पहुंचे। पुलिस के सामने ही ग्रामीणों ने मुख्य अध्यापक की पिटाई करते रहे। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से किसी तरह मुख्य अध्यापक को छुड़वा कर थाने ले गई।

पुलिस ले जाने लगी तो गाड़ी के आगे अड़े ग्रामीण 
हवलदार कुलदीप सिंह, एएसआई सर्वजीत कौर व अन्य पुलिसकर्मी जब आरोपी मुख्य शिक्षक को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगे तो ग्रामीण गाड़ी के आगे खड़े होकर नाराजगी जताने लगे। उन्होंने आरोपी को पैदल ले जाने के लिए बोला। जब पुलिसकर्मी उसे जाखल थाने में पैदल लेकर जाने लगे तो ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षक को जमकर पीटना शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। पुलिस ने छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्राओं का आरोप, दुपट्टा हटाने के लिए कहता है शिक्षक
बच्चों की लगातार मिल रही शिकायत के बाद कुछ अभिभावकों के साथ पूर्व सरपंच ने अध्यापक से बात की। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक दुपट्टा हटाकर पढ़ाने की बात कहते हैं। एक नहीं कई छात्राओं ने इस संबंध में शिकायत की। अभिभावकों ने इस संबंध में जांच की मांग की है। साथ ही मुख्य शिक्षक को निलंबित करने के लिए मांग की। इतना ही नहीं छात्राओं ने अपने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ जाखल थाने में पहुंचकर भी नारेबाजी की।

मुख्य अध्यापक के खिलाफ होगी कार्रवाई 
शिक्षा विभाग की ओर से पहुंची तीन सदस्यीय कमेटी के सदस्यों में शामिल बीईओ कार्यालय के सहायक विनोद कुमार ने कहा कि मुख्य अध्यापक की इस हरकत को लेकर उन्हें ग्रामीणों की लिखित में शिकायत नहीं मिली है। मुख्य अध्यापक के खिलाफ जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।


एक छात्रा की मां की शिकायत पर मुख्य शिक्षक नरेंद्र सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई सरजीत कौर को सौंपी गई है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। -जयभगवान, प्रभारी, जाखल थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed